Aapka Rajasthan

Bhilwara श्री राम मंडल सेवा संस्थान ने प्याऊ का उद्घाटन किया

 
Bhilwara श्री राम मंडल सेवा संस्थान ने प्याऊ का उद्घाटन किया

भीलवाड़ा न्यूज़ डेस्क, श्रीराम मंडल सेवा संस्थान ने रविवार को जम्बेश्वर नगर चौराहा पर स्व. बालीदेवी मोहता की स्मृति में प्याऊ का शुभारंभ किया। शुभारंभ स्नेहलता मोहता व श्रीराम मंडल के अध्यक्ष शांतिप्रकाश मोहता ने किया। महासचिव लालचंद पमनानी ने बताया कि चौराहा पर प्याऊ नहीं होने से ठंडा पानी पीने के लिए लोग भटकते हैं, इसलिए यहां प्याऊ स्थापित करने का निर्णय किया।

साथ ही यहां एक साथ ठंडे पानी की 10 केन रखने की व्यवस्था की गई। प्याऊ का संचालन व देखरेख की जिम्मेदारी बनवारी माली, मोनू माली, विक्रमसिंह राठौड़ सौंपी गई। इस अवसर पर राजपाल, प्रहलाद शर्मा, रामावतार शर्मा, कमल चोटिया, मंगलचंद मिश्रा, विक्रम सोनी, यशवंत खटोड, जगदीश जागा, हरिसिंह चौधरी, शुभकरण शर्मा, चेनसिंह चौहान, बाबूलाल तिवारी, सुरेश शर्मा, रामकुमार शर्मा, दिनेश काबरा, महिला मंडल की ममता शर्मा, बबीता अग्रवाल, कविता लाटा, कमलादेवी माली, अंजु जैन आदि सदस्य मौजूद थे।