Aapka Rajasthan

Bhilwara नफरत फैलाने वाली फिल्मों के निर्माण पर प्रतिबंध लगना चाहिए

 
Bhilwara नफरत फैलाने वाली फिल्मों के निर्माण पर प्रतिबंध लगना चाहिए

भीलवाड़ा न्यूज़ डेस्क, ईदुल अजहा का त्योहार सोमवार को मनाया गया। शहर काजी मुफ्ती अशरफ जिलानी अजहरी ने सुबह 8 बजे सांगानेरी गेट स्थित ईदगाह में ईद की नमाज अदा कराई। उन्होंने देश में अमन-चैन और अच्छी बारिश की दुआ मांगी। उन्होंने लोगों को ईद की मुबारकबाद दी। नमाज से पहले अपने भाषण में उन्होंने कहा कि ईदुल अजहा के त्योहार पर जरूरतमंदों का विशेष ख्याल रखा जाता है। उन्होंने कहा कि हम दो हमारे बारह जैसी फिल्में बनाकर देश में नफरत फैलाने की कोशिश की जा रही है।

ऐसी फिल्में बनाने वालों पर रोक लगनी चाहिए। ताकि देश में अमन-चैन और गंगा जमुनी तहजीब बनी रहे। शहर काजी ने कहा कि ऐसे लोगों को भ्रष्टाचार और बेरोजगारी जैसे विषयों पर फिल्में बनानी चाहिए। ताकि देश से भ्रष्टाचार खत्म हो। युवाओं को रोजगार मिले। इससे पहले शहर काजी का जुलूस पुलिस प्रशासन की निगरानी में सुबह 6:45 बजे मस्जिद नीलगरान मोहल्ला बहला से रवाना हुआ। ईदगाह पर कांग्रेस नेता ज्ञानमल खटीक, हमीद रंगरेज, निसार सिलावट व मोहम्मद हारून रंगरेज तथा समाजसेवी नाथू लाल डीडवानिया मौजूद रहे। नमाज के दौरान बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात रहे। सांगानेरी गेट स्थित ईदगाह पर नमाज अदा करते नमाजी।

पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जताया गुस्सा... नमाज के बाद कुछ लोगों ने पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों के नदारद रहने पर गुस्सा जताया। उनका कहना था कि ईदगाह पर पुलिस, प्रशासन व नगर परिषद के प्रतिनिधियों को मौजूद रहना चाहिए। सभापति व आयुक्त की अनुपस्थिति में नगर परिषद के बाबू ने शहर काजी का पगड़ी बांधने का काम किया।