Aapka Rajasthan

Bhilwara सेशन न्यायाधीश अजय शर्मा ने बाल संप्रेषण गृह पालड़ी का किया निरीक्षण

 
Bhilwara सेशन न्यायाधीश अजय शर्मा ने बाल संप्रेषण गृह पालड़ी का किया निरीक्षण 

भीलवाड़ा न्यूज़ डेस्क, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला एवं सेशन न्यायाधीश अजय शर्मा ने राजकीय सम्प्रेषण एवं किशोर गृह पालड़ी का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट विकास मार्ग से किशोरों के लंबित प्रकरणों एवं उनकी प्रगति के बारे में जानकारी ली।

उन्होंने संबंधित अधिकारी गौरव सारस्वत से किशोरों के स्वास्थ्य एवं उन्हें दी जा रही अन्य चिकित्सा सुविधाओं, भोजन एवं अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।