Bhilwara विवाह का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला युवक पुलिस गिरफ्त में
Jun 13, 2024, 13:00 IST

भीलवाड़ा न्यूज़ डेस्क, मंगरोप पुलिस ने बुधवार को शादी का झांसा देकर दो साल तक युवती से दुष्कर्म करने के आरोपी अंकित यादव (23) पुत्र सांवरमल यादव निवासी आजादनगर वर्तमान में नेहरू विहार को गिरफ्तार किया है।
थानाधिकारी विवेक हरसाना ने बताया कि 7 जून को पीड़िता की रिपोर्ट मिली थी। जिसमें उसने आरोपी अंकित यादव पर शादी का झांसा देकर 2 साल तक पीड़िता की मर्जी के खिलाफ लगातार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।