Aapka Rajasthan

Bhilwara माहेश्वरी महिला संगठन ने कन्यादान कार्यक्रम का आयोजन किया

 
Bhilwara माहेश्वरी महिला संगठन ने कन्यादान कार्यक्रम का आयोजन किया

भीलवाड़ा न्यूज़ डेस्क, शहर माहेश्वरी महिला संगठन ने प्रदेश एवं जिला माहेश्वरी महिला संगठन के सहयोग से सामूहिक कन्यादान कार्यक्रम का आयोजन किया। समारोह में तीन कन्याओं का विवाह कराया गया। अध्यक्षता दक्षिण प्रदेश अध्यक्ष सीमा कोगटा ने की।

मुख्य अतिथि राष्ट्रीय संगठन मंत्री ममता मोदानी थीं। जिला अध्यक्ष प्रीति लोहिया, सचिव भारती बाहेती, नगर अध्यक्ष डॉ. सुमन सोनी, नगर सचिव सोनल माहेश्वरी व संध्या आगीवाल का सहयोग रहा. शहर अध्यक्ष डॉ. सोनी ने बताया कि शहर के सभी स्थानीय एवं क्षेत्रीय संगठनों ने भी सहयोग किया।