Bhilwara अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस रोडवेज बस में कर्मचारियों ने यात्रियों का किया अभिनंदन
![Bhilwara अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस रोडवेज बस में कर्मचारियों ने यात्रियों का किया अभिनंदन](https://aapkarajasthan.com/static/c1e/client/91529/uploaded/3f4eecf86599b9d0255e695d389574f7.webp?width=968&height=500&resizemode=4)
भीलवाड़ा न्यूज़ डेस्क, विश्व महिला दिवस के मौके पर पूरे प्रदेश में महिलाओं को राजस्थान राज्य परिवहन निगम (रोडवेज) की बसों में मुफ्त यात्रा का तोहफा दिया गया है। भीलवाड़ा जिले की महिलाएं भी निःशुल्क यात्रा का लाभ उठा रही हैं. भीलवाड़ा से यात्रा कर रही महिलाओं का रोडवेज की महिला कर्मचारियों ने गुलाब का फूल देकर स्वागत किया।
महिला कर्मचारी अन्नू व्यास का कहना है कि आज विश्व महिला दिवस है जो हर महिला के लिए सम्मान का विषय है और महिलाओं को महिलाओं का सम्मान करना चाहिए. इसलिए हम अपनी महिला यात्रियों को गुलाब के फूल देकर उनकी सुखद यात्रा की कामना कर रहे हैं. उन्हें बताया जा रहा है कि बस में साफ-सफाई का ध्यान रखें।
इस दौरान रोड बस स्टैंड पर आने वाली महिला यात्रियों को महिला स्टाफ द्वारा गुलाब के फूल दिए गए। गुलाब का फूल पाकर सफर कर रही महिलाएं भी काफी खुश नजर आईं. उन्होंने महिला कर्मचारियों की इस पहल को काफी सराहनीय बताया.