Aapka Rajasthan

Bhilwara भीषण गर्मी के कारण फैक्ट्री कर्मचारी की मौत, विरोध प्रदर्शन जारी

 
Bhilwara भीषण गर्मी के कारण फैक्ट्री कर्मचारी की मौत, विरोध प्रदर्शन जारी 

भीलवाड़ा न्यूज़ डेस्क, संगम स्पिनर्स फैक्ट्री में गुरुवार सुबह श्रमिक की तबीयत बिगड़ गई। श्रमिक उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों व श्रमिकों ने मुआवजे की मांग को लेकर फैक्ट्री के बाहर प्रदर्शन किया। पुलिस श्रमिक की मौत लू लगने से होने की बात कह रही है। पुलिस ने बताया कि मंडपिया स्टेशन स्थित संगम स्पिनर्स फैक्ट्री में कार्यरत मध्य प्रदेश के मनासा निवासी 45 वर्षीय भीम सिंह पुत्र राम सिंह लू लगने से बीमार हो गया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया।

उपचार के दौरान श्रमिक की मौत हो गई। भीम सिंह की दो बेटियां हैं। विधायक प्रतिनिधि अमर सिंह पुरावत के नेतृत्व में श्रमिकों व परिजनों ने एक घंटे तक फैक्ट्री के बाहर प्रदर्शन किया। मृतक के परिजनों को छह लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी गई। इस दौरान भोली पंचायत प्रभारी अर्जुन सिंह, क्षत्रिय समाज के पदाधिकारी मौजूद रहे। फैक्ट्री के बाहर लोगों का जमावड़ा लग गया।