Aapka Rajasthan

Bhilwara श्रीमद्भागवत में बाल लीलाओं का वर्णन कर छप्पनभोग लगाया

 
Bhilwara श्रीमद्भागवत में बाल लीलाओं का वर्णन कर छप्पनभोग लगाया 

भीलवाड़ा न्यूज़ डेस्क, उप नगर सांगानेर में हो रही श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन सोमवार को कथा में भगवान की बाल लीलाओं का वर्णन करते हुए कथा वाचक पंडित अशोक व्यास ने कहा कि भगवान को माखन इसलिए अच्छा लगता हैं, क्यूंकि माखन भक्त का प्रतीक है। उन्होंने समुद्र में कालिया नाग की कथा का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि गोवर्धन लीला 7 कोस लंबे चौड़े कलिकाल के देवता गोवर्धननाथ को 7 वर्ष के कन्हैया ने अपनी सबसे छोटी अंगुली पर 7 दिन व रात रखा।

इंद्रदेव का अभिमान भी तोड़ा। इसलिए जीव को कभी अभिमान नहीं करना चाहिए। कर्म करो फल की इच्छा नहीं रखनी चाहिए। कथा में कृष्ण के जन्म उत्सव, नामकरण संस्कार, पूतना वध, अघासुर-बकासुर, तृणावर्त राक्षसों के वध एवं भगवान शिव द्वारा बालकृष्ण दर्शन आदि कई प्रसंगों का वर्णन किया। ओमप्रकाश आगाल ने बताया कि व्यासपीठ की पूजन गोपाल जैथलिया, राजकुमार आगाल, शांतिलाल भदादा, हरि टेलर, कैलाश काबरां आदि ने की। कथा के दौरान छप्पनभोग की झांकी भी सजाई गई।