Aapka Rajasthan

Bhilwara दशनाम गोस्वामी ने युवा संगठन की कार्यकारिणी गठित की

 
Bhilwara दशनाम गोस्वामी ने युवा संगठन की कार्यकारिणी गठित की

भीलवाड़ा न्यूज़ डेस्क, दशनाम गोस्वामी युवा संगठन की बैठक में सर्वसम्मति से नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। सोमवार को संगठन की बैठक नीलकंठ महादेव मंदिर मंडल में मुख्य अतिथि दीपक पुरी महाराज के सानिध्य में हुई। बैठक में समाज के महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। पूर्व जिला अध्यक्ष सत्यनारायण पुरी की अध्यक्षता में नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। भवर पुरी पनोतिया को अध्यक्ष, रवि पुरी भीलवाड़ा को उपाध्यक्ष, नारायण पुरी पटेलाई को सचिव,

सुनील पुरी सांगानेर को कोषाध्यक्ष तथा कमलेश भारती गोस्वामी दांथल को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। पवन पुरी, नानू पुरी, मुकेश पुरी, राहुल पुरी, शंकर गिरी, तेजू पुरी, विनोद पुरी, धन्ना पुरी, सुरेश गिरी, लक्ष्मण गिरी, जितेंद्र गिरी, राजेश गिरी, दिनेश गिरी, शंकर गोस्वामी, राजेश पुरी, राहुल पुरी, दुर्गेश पुरी, शंकर गिरी, दुर्गेश गोस्वामी, दिनेश पुरी, विनोद गोस्वामी मौजूद रहे।