Aapka Rajasthan

Bhilwara सीएमएचओ ने अनुपस्थित डॉक्टरों व कर्मचारियों को नोटिस किया जारी

 
Bhilwara सीएमएचओ ने अनुपस्थित डॉक्टरों व कर्मचारियों को नोटिस किया जारी

भीलवाड़ा न्यूज़ डेस्क, भीलवाड़ा शहर के मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. चेतेन्द्र पुरी गोस्वामी ने जनता क्लिनिक एवं शहरी स्वास्थ्य केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने क्लिनिक एवं केन्द्रों पर स्टाफ की ड्यूटी रजिस्टर की जांच की तथा अनुपस्थित कर्मचारियों एवं अधिकारियों के विरूद्ध नोटिस जारी किए। उन्होंने जनता क्लिनिक पुलिस लाइन में नर्सिंग स्टाफ नारायण लाल बलाई, सहायक स्टाफ आयुष कुमार, जनता क्लिनिक जवाहर नगर में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता भावना सोनी, स्टाफ नर्स प्रियंका गाडरी, डॉ. अनिकेत राजोरा, महेन्द्र कुमार शर्मा, दुर्गा लाल बारेठ, जनता क्लिनिक आजाद नगर में नर्सिंग स्टाफ आरती धाकड़ महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता,

जनता क्लिनिक में चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय शर्मा सहित मधु बैरवा, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता ललित पाराशर स्टाफ नर्स को कारण बताओ नोटिस जारी किए। ये सभी अनुपस्थित पाए गए तथा इनके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित करने के निर्देश दिए। जनता क्लिनिक पुलिस लाइन में पर्याप्त सफाई नहीं होने के संबंध में नगर परिषद अधिकारियों को अवगत कराया। चिकित्सा केन्द्र पर आवश्यक दवाओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश स्टाफ को दिए। जनता क्लीनिक जवाहर नगर में मरीजों के बैठने के लिए बेंच की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। जनता क्लीनिक आजाद नगर को अस्पताल में साफ-सफाई रखने तथा रंग-रोगन करने के निर्देश दिए गए।