Aapka Rajasthan

Bhilwara बिजौलिया पुलिस ने जाबड़ा गांव से बदमाश को पकड़ा

 
Bhilwara  बिजौलिया पुलिस ने जाबड़ा गांव से बदमाश को पकड़ा

भीलवाड़ा न्यूज़ डेस्क, बिजौलिया के जाबड़ा गांव में महिलाओं को परेशान करने वाले मनचले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जाबड़ा गांव निवासी सुनील कुमार ने रिपोर्ट में बताया- मानपुरा गांव निवासी घनश्याम धाकड़ रास्ते से गुजरने वाली बेटियों व बहुओं को परेशान करता है। वह महिलाओं पर भी गंदे कमेंट कर परेशान करता है। मनचले युवक की हरकतों से महिलाएं डरी हुई हैं।

आरोपी को समझाया जाता है तो वह गाली-गलौज कर धमकी देता है। पुलिस ने बताया कि मंगलवार शाम को शिकायत पर कार्रवाई की गई। आरोपी घनश्याम धाकड़ को गंदे कमेंट करते हुए मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी नशे का आदी है, जो आए दिन नशे में महिलाओं पर गंदे कमेंट करता है और लोगों से गाली-गलौज करता है।