Bhilwara बाबा रामदेव बोले- बृजभूषण को तुरंत गिरफ्तार कर और जेल भेजें

भीलवाड़ा न्यूज़ डेस्क, भीलवाड़ा में स्वामी रामदेव ने भाजपा सांसद और कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के खिलाफ बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा- पहलवान बेटियों से दुराचार करने वाले कुश्ती संघ के अध्यक्ष को तुरंत गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे डालना चाहिए। वे अब भी रोज मुंह उठाकर बकवास कर रहा है। जो निंदनीय है। उन्होंने कहा कि बीपी व शुगर का निदान योग में है। थायराइड अर्थराइटिस भी इससे दूर हो रहे हैं। जिनके हार्ट ब्लॉकेज, 80% फेफड़े खराब हो गए उनको योग से सही किया। स्वामी रामदेव तीन दिवसीय योग शिविर के लिए भीलवाड़ा आए हैं। शुक्रवार को मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा- योग करने के सात दिन में परिणाम दिखने लगते हैं। एक महीने तक नियमित योग से तो कई बीमारियों का समाधान हुआ है।
उन्होंने कहा- नेहरूजी व इंदिरा जी भी योग करते थे, लेकिन उन्होंने योग को कभी सार्वजनिक नहीं किया। वे अपने घरों में ही योग करते थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 177 देशों मे योग को पहुंचाया है। योग गुरु स्वामी रामदेव ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से भी अपने अच्छे रिश्तों का खुलासा करते हुए कहा- मैं सबसे जुड़ा हुआ हूं। मेरा प्रेम अशोक गहलोत से भी पूरा है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में अशोक गहलोत भी अच्छा काम करते हैं। वसुंधरा जी ने भी अच्छे काम किए है। उनका किसी से राजनीतिक व्यवहार नहीं है।
जवाब : हमने एक भारतीय शिक्षा बोर्ड बनाया है। यह एक प्राइवेट बोर्ड है। इसके सिलेबस में गीता, भागवत सहित सभी धर्म हाेंगे। इस बोर्ड से स्कूलों काे एफिलिटेड करेंगे। सवाल: देश के लिए नया खतरा किसे मानते हैं? जवाब: अभी भी बच्चे मुगल महान पढ़ते हैं। उन्हें प्रताप व शिवाजी की वीरता बतानी चाहिए। हमारे यहां पर सेकुलरिज्म है। देश में बौद्धिक आतंकवाद ठीक नहीं है। अभी इंटरएक्चुअल टेरेरिज्म, रिलिजियश टेरेरिज्म, पॉलिटिकल टेरेरिज्म, कॉरपोरेट टेरेरिज्म, मेडिकल टेरेरिज्म है। ये सब नेशनलिज्म से खत्म हाेंगे।
जवाब : कालाधन का मुद्दा सरकार की झोली में डाल रखा है। काला मन में ठीक कर रहा हूं। सस्ते पेट्रोल के लिए कहते हैं लेकिन सरकारें टैक्स कम नहीं करती। दार्शनिक व वैचारिक तौर पर मैं सही हूं लेकिन लागू करने में पहले राज धर्म आडे़ आता है। सवाल : क्या स्वामी रामदेव राजनीति में आएंगे? जवाब : कभी नहीं। योगी आदित्य सन्यासी है और अच्छा काम कर रहे हैं। मोदी जी भी सन्यासी जैसे हैं। अच्छा राजधर्म निभा रहे हैं। गहलोत जी अच्छे काम करते हैं उनका भी सम्मान करता हूं। वसुंधराजी ने भी अच्छे काम किए।