Aapka Rajasthan

Bhilwara आसींद में नगर पालिका ने महिलाओं को किया सम्मानित

 
Bhilwara आसींद में नगर पालिका ने महिलाओं को किया सम्मानित 

भीलवाड़ा न्यूज़ डेस्क, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शुक्रवार को नगर पालिका परिसर में नगर पालिका अध्यक्ष देवीलाल साहू व जेईएन राजमल गुर्जर की मौजूदगी में कर्मचारी सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया।

स्वच्छता प्रभारी शंभु दयाल धाकड़ ने बताया कि फरवरी माह में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला कर्मियों को विभाग द्वारा उत्कृष्ट प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। महिलाओं ने स्वच्छ भारत, भारत को स्वच्छ कैसे बनाएं समेत सिंगल यूज प्लास्टिक व कांच के सूखे कचरे को अलग करने को लेकर शहर के मुख्य चौराहे से जागरूकता रैली भी निकाली.