Aapka Rajasthan

भीलवाड़ा में सड़क निर्माण के लिए वन विभाग की NOC नहीं मिलने पर नाराज ग्रामीण, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

 
भीलवाड़ा में सड़क निर्माण के लिए वन विभाग की NOC नहीं मिलने पर नाराज ग्रामीण, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

राजस्थान के भीलवाड़ा में DMFT फंड से बन रही सड़क के करीब एक किलोमीटर हिस्से के निर्माण पर वन विभाग की NOC अटकने से ग्रामीणों में नाराजगी है। गुरुवार को ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा और सड़क निर्माण में आ रही बाधा को दूर करने की मांग की।

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क के एक किलोमीटर हिस्से के लिए वन विभाग की अनुमति नहीं मिलने के कारण काम आगे नहीं बढ़ पा रहा है। इससे क्षेत्र के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

पाइपलाइन और बिजली लाइन का दिया हवाला

ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि जब इसी जमीन से चंबल के पानी की पाइपलाइन और बिजली की लाइन गुजर रही है, तो सड़क निर्माण के लिए वन विभाग की NOC क्यों नहीं दी जा रही है। उनका कहना है कि एक ही जमीन पर अन्य सुविधाओं से जुड़े काम हो चुके हैं, ऐसे में सड़क निर्माण की अनुमति में देरी समझ से परे है।ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर से मामले में हस्तक्षेप कर वन विभाग से समन्वय स्थापित करने और जल्द अनुमति दिलाने की मांग  है, ताकि सड़क का अधूरा हिस्सा भी बनाया जा सके।