Bhilwara आसीन्द के शंभूगढ़ में दो दिवसीय मेला एवं भजन संध्या का होगा आयोजन
Mar 29, 2024, 17:00 IST
भीलवाड़ा न्यूज़ डेस्क, आसींद की शंभूगढ़ में संगस जी महाराज, भुवाल माता भैरवनाथ मंदिर परिसर में दो दिवसीय मेले का आयोजन हुआ। जिसमें श्री नीता नायक एंड पार्टी सिरोही, मां चामुंडा म्यूजिकल ग्रुप द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी गई। शंभूगढ़ महिला मंडल ने बैंड बाजो के साथ सागर जी महाराज के निशान चढ़ाया।
शंभूगढ सरपंच पारसी देवी साहू के नेतृत्व में निशान में सभी भक्त नाचते गाते हुई सगश जी के स्थान पर पहुंचे। जहां महाआरती की गई। महाआरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। ग्रामीणों ने डॉलर चकरी, झूले, का आनंद लिया। सागर जी महाराज के दर्शन कर क्षेत्र में खुशहाली की कामना की।