Aapka Rajasthan

Bhilwara के बिजोलिया क्षेत्र में 5 दिसंबर को होगा स्वतंत्रता सेनानी की प्रतिमा का अनावरण

 
Bhilwara के बिजोलिया क्षेत्र में 5 दिसंबर को होगा स्वतंत्रता सेनानी की प्रतिमा का अनावरण

भीलवाड़ा न्यूज़ डेस्क, भीलवाड़ा बिजोलिया किसान आंदोलन के स्वतंत्रता सेनानी साधु सीताराम दास की प्रतिमा के अनावरण के लिए आज गोविन्दसागर तालाब के किनारे बने चबूतरे पर नगरवासियों की उपस्थिति में भूमि पूजन किया गया. मूर्ति के अनावरण के लिए पंचायत प्रशासन द्वारा जगह उपलब्ध करा दी गई है। स्वतंत्रता सेनानी की पुण्यतिथि पर 5 दिसंबर को अब गोविंदसागर तालाब के किनारे प्रतिमा अनावरण का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. स्वतंत्रता सेनानी के परिवार के उमा शंकर वैष्णव ने बताया कि पुण्यतिथि से पहले प्रतिमा स्थापित करने के लिए पत्थरों का आधार बनाया जाएगा. प्रतिमा के अनावरण के बाद जगह के सौंदर्यीकरण का प्रयास किया जाएगा। स्वतंत्रता सेनानी साधु सीताराम के परिजनों ने अपने खर्चे पर प्रतिमा बनवाई है।

आगामी 5 दिसंबर को स्वतंत्रता सेनानी सीताराम दास की पुण्यतिथि पर प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम को भव्य रूप देने के लिए सर्वदलीय बैठक का आयोजन किया गया. शहर की दोनों प्रमुख पार्टियों कांग्रेस व भाजपा के पदाधिकारियों के संयुक्त प्रयास से प्रतिमा स्थापना कार्यक्रम का ब्लू प्रिंट तैयार किया गया. कस्बे के निवासियों की कमेटी बनाकर कार्यक्रम को यादगार बनाने का प्रयास किया जा रहा है।