Aapka Rajasthan

Bhilwara बनेड़ा महायज्ञ में मां दुर्गा को दी 71 हजार आहुतियां

 
Bhilwara बनेड़ा महायज्ञ में मां दुर्गा को दी 71 हजार आहुतियां 

भीलवाड़ा न्यूज़ डेस्क, खारोलियाखेड़ा गांव में चल रहे ग्यारह दिवसीय शतचंडी महायज्ञ एवं झांतला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में सप्त कुंडीय महायज्ञ में सोमवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यजमानों द्वारा यज्ञ कुंड में मां दुर्गा की आहुतियां लगाई गई। यज्ञाचार्य एवं कथा व्यास पं. शिवराज दाधीच एवं राहुल दाधीच ने बताया कि प्रतिष्ठा महोत्सव के नौवे दिन सोमवार को 71 जोड़ों ने 71 हजार आहुतियां दी।

वहीं इस अवसर चल रही भागवत कथा के छठे दिन कथावाचक शिवराज तिवारी द्वारा भगवान कृष्ण और रुक्मिणी विवाह एवं सुदामा चरित्र प्रसंगों का संगीतमय वाचन किया। भागवत कथा सुनने के लिए गांव के साथ ही कल्याणपुरा, बालापुरा, श्रीजी का खेड़ा सहित आसपास के अन्य गांवों से भी बड़ी संख्या लोग पहुंच रहे हैं।