Aapka Rajasthan

Bhilwara में सिखवाल समाज का हुआ 13वां आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन, निकली शोभायात्रा

 
Bhilwara में सिखवाल समाज का हुआ 13वां आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन,  निकली शोभायात्रा

भीलवाड़ा न्यूज़ डेस्क, 9 जोड़ों ने एक-दूसरे का हाथ थामकर सात फेरे लिए और सात वचन निभाने का वादा किया। ये नजारा था भीलवाड़ा में सिखवाल समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन का. हरणी महादेव रोड स्थित ऋष्य श्रृंग संस्थान में सिखवाल समाज के 13वें आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन में नौ जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।

रविवार को सजे-धजे दूल्हे-दुल्हन लाल जोड़े में नजर आए। शहर के विभिन्न मार्गों से बग्गियों में निकली शोभा यात्रा पर जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा की। तोरण के बाद मंच पर सभी अतिथियों की उपस्थिति में पुष्पमाला पहनाई गई। इससे पहले विनायक स्थापना एवं मंगल कलश के बाद संगीत संध्या में महिलाओं ने राजस्थानी नृत्य पर सुंदर एवं मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।


वरमाला के दौरान संस्थान के वेद विद्यालय के विद्यार्थियों ने मंत्रोच्चार किया. संस्थान की सामान्य सभा की बैठक में सचिव कैलाश चन्द्र पांडिया ने संस्थान की गतिविधियों एवं भावी योजनाओं पर प्रकाश डाला। सम्मेलन में मुख्य अतिथि महंत मोहन शरण शास्त्री, निम्बार्क आश्रम, सांसद सुभाष चंद्र बहेड़िया, कैलाश चंद्र शर्मा सचिव माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सामाजिक कार्यकर्ता राधेश्याम सुखवाल एवं समाज के प्रबुद्धजन उपस्थित थे। मीडिया प्रभारी विनोद सुखवाल एवं लोकेश तिवाड़ी ने बताया कि सम्मेलन में देश के विभिन्न क्षेत्रों से लोगों ने भाग लिया।

संस्थान के अध्यक्ष किशन लाल शर्मा, कोषाध्यक्ष रामकुमार पांडिया एवं अन्य कार्यकारिणी सदस्यों ने मंच पर अतिथियों का पगड़ी एवं दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। समारोह में तुलसी राम शर्मा अध्यक्ष छायत ब्राह्मण समाज, चन्द्रशेखर शर्मा, नरेश पांडे अध्यक्ष राजस्थान ब्राह्मण महासभा, प्रशांत मेवाड़ा भाजपा जिला अध्यक्ष, राजेंद्र सारस्वत अध्यक्ष परशुराम सेवा समिति, लीला शर्मा अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, संगीता त्रिपाठी अध्यक्ष अंतरराष्ट्रीय महिला सभा , सागर पांडे पार्षद, प्रहलाद राय ओझा, सुरेश उपाध्याय, लादू लाल व्यास, भंवर लाल पुरोहित, सीपी जोशी सिखवाल सहित समाज के वरिष्ठ गणमान्य व्यक्ति एवं समाज के विभिन्न घटकों के अध्यक्ष उपस्थित थे।