Aapka Rajasthan

Bharatpur में बैंडबाजों के साथ निकली महिला कलश यात्रा, हुई पुष्प वर्षा

 
Bharatpur में बैंडबाजों के साथ निकली महिला कलश यात्रा, हुई पुष्प वर्षा
भरतपुर न्यूज़ डेस्क, भरतपुर बयाना उपखंड के गांव नावली में गुरुवार से संगीतमय श्रीमद भागवत कथा महोत्सव का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर गांव में बैंडबाजों के साथ महिला कलश यात्रा धूमधाम से निकाली गई। जिसमें बडी संख्या में महिलाओं और अन्य श्रद्धालु ग्रामीण शामिल हुए। यात्रा में महिलाएं सिर पर कलश धारण किए मंगल गीत गाते हुए चल रही थी। बैंड पर बजते भजनों की मधुर स्वर लहरियों पर श्रद्धालु धार्मिक जयकारे लगाते हुए चल रहे थे।

कलश यात्रा से पहले आयोजन समिति संयोजक अशोक तिवारी और रिटायर्ड तहसीलदार नंदकिशोर शर्मा ने गणेश पूजन व कलश पूजन किया। यह कलश यात्रा गांव में नवनिर्मित सीताराम जी महाराज मंदिर से बैंडबाजों के साथ आरंभ होकर पूरे गांव की परिक्रमा करते हुए कथा स्थल पर पहुंचकर सम्पन्न हुई। कथा स्थल पर हैलीकाॅप्टर से भी पुष्प वर्षा की गई। जिसे देखने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कार्यक्रम संयोजक अशोक तिवारी ने बताया कि नवनिर्मित सीताराम जी महाराज मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर सात दिवसीय भागवत कथा का आयोजन शुरु हुआ है। जिसमें रोजाना दोपहर एक बजे से पांच बजे तक कथा आचार्य रमाकांत गोस्वामी भागवत कथा में प्रवचन करेंगे।