Aapka Rajasthan

शर्मसार हुई इंसानियत! राजस्थान इस जिले में 2 नाबालिगों ने 15 साल की लड़की संग किया बलात्कार, फिर गला घोंटकर की हत्या

 
शर्मसार हुई इंसानियत! राजस्थान इस जिले में 2 नाबालिगों ने 15 साल की लड़की संग किया बलात्कार, फिर गला घोंटकर की हत्या 

भरतपुर न्यूज़ डेस्क - राजस्थान के डीग जिले में होली के दिन इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां दो नाबालिग लड़कों ने 15 साल की लड़की के साथ पहले दुष्कर्म किया और फिर उसकी गला घोंटकर बेरहमी से हत्या कर दी। होली के दिन हुई इस हत्या से पूरे जिले में सनसनी फैल गई। इस मामले में लड़की के दादा ने दो नाबालिगों पर दुष्कर्म और हत्या का आरोप लगाते हुए खोह थाने में मामला दर्ज कराया है। थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार होली के दिन गुरुवार शाम को घर से 500 मीटर की दूरी पर कीर्तन कार्यक्रम चल रहा था। 

जहां पूरा परिवार गया हुआ था। इस दौरान लड़की घर पर अकेली थी। मौके का फायदा उठाकर दो लड़के घर में घुस आए और नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। पकड़े न जाने के कारण दोनों आरोपियों ने लड़की की गला घोंटकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। 

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती के गले पर निशान मिले हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि युवती की गला घोंटकर हत्या की गई है। वहीं, घटना के बाद से दोनों आरोपी फरार हैं। पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी है।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। बता दें कि मृतका तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी। युवती के पिता की दो साल पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी।