Aapka Rajasthan

Bharatpur बयाना में मनाया परशुराम जयंती महोत्सव, लोगो में उत्साह

 
Bharatpur बयाना में मनाया परशुराम जयंती महोत्सव, लोगो में उत्साह 

भरतपुर न्यूज़ डेस्क, ब्राह्मण समाज समिति बयाना द्वारा आज नगर में समाज के आराध्य भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा निकाली जा रही है। एसडीएम राजीव शर्मा व समाजसेवी हरिशंकर शर्मा ने बिजलीघर रोड स्थित परशुराम धर्मशाला में भगवान परशुराम की विधिवत पूजा-अर्चना कर शोभायात्रा को रवाना किया। आकर्षक झांकियों व बैंड-बाजों के साथ शुरू हुई शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गों से गुजर रही है। रास्ते में जगह-जगह विभिन्न सामाजिक संगठनों ने पुष्प वर्षा कर, भगवान परशुराम की आरती उतारकर व जलपान कराकर शोभायात्रा का स्वागत किया।

शोभायात्रा में कलाकार हैरतअंगेज पट्टाबाजी व आतिशबाजी करते हुए चल रहे थे। परशुराम सेना के युवा कार्यकर्ता डीजे पर बज रहे भजनों पर नाचते-गाते व भगवान परशुराम की जय-जयकार के नारे लगाते हुए चल रहे थे। देर रात परशुराम धर्मशाला में शोभायात्रा का समापन होगा। शोभायात्रा में समिति अध्यक्ष विष्णु भगवान शास्त्री, संरक्षक मुरारीलाल बारैठा, शोभायात्रा संयोजक राजेंद्र मनका एडवोकेट, पार्षद प्रबल शर्मा, पूर्व पार्षद गौरव शर्मा, दिनेश महलौनी, सत्यप्रकाश शर्मा, योगेंद्र शर्मा, मक्खन पंडित, केके कौशिक, भगवानदास शुक्ला, शिवप्रकाश शर्मा, दौजीराम शर्मा, दिनेश दत्तात्रेय, देवेंद्र गुड्डू, गंगाराम शर्मा, राजाराम शर्मा, नवल किशोर शर्मा सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।