Aapka Rajasthan

Bharatpur शहर में NEET की छात्रा ने जहर खाकर की आत्महत्या

 
Ajmer बहन की आत्महत्या के बाद भाई ने सास और देवर पर लगाया उकसाने का आरोप

भरतपुर न्यूज़ डेस्क, शुक्रवार को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में कम अंक आने से क्षुब्ध छात्रा ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। उस समय घर पर कोई नहीं था। माता-पिता काम पर गए थे। भाई कॉलेज गया था। भाई लौटा तो छात्रा कमरे में बेड पर अचेत पड़ी थी। मुंह से झाग निकल रहा था। वह बहन को लेकर आरबीएम अस्पताल पहुंचा, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना भरतपुर के मथुरा गेट थाना क्षेत्र की गौरीशंकर कॉलोनी की है। थानाधिकारी करण सिंह राठौड़ ने बताया- एक युवती की मौत की सूचना मिली थी।

इसके बाद पुलिस आरबीएम अस्पताल की मोर्चरी पहुंची। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मामले की जांच की जा रही है। घर पर अकेली थी छात्रा के चाचा नरेंद्र सिंह ने बताया- मेरे भाई राजेंद्र सिंह की बेटी तारू सिंह (19) नीट की तैयारी कर रही थी। 4 जून को रिजल्ट आया। उसे 720 में से 278 अंक मिले। तारू का यह दूसरा प्रयास था। पहले प्रयास में उसे 290 अंक मिले थे। रिजल्ट आने के बाद से ही वह परेशान थी। उसके पिता एक निजी कंपनी में काम करते हैं। वह ड्यूटी पर गए थे। उसकी मां एक निजी स्कूल में शिक्षिका हैं। वह स्कूल गई थीं। तारू का बड़ा भाई चिराग बीएससी प्रथम वर्ष में पढ़ता है। वह अपने कॉलेज गया था। तारू घर पर अकेली थी।

भाई ने उसे बेहोश पाया
दोपहर करीब 3 बजे भाई घर आया। तारू अपने कमरे में बिस्तर पर बेहोश पड़ी थी। चिराग ने तारू को आवाज लगाई, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद चिराग तारू के कमरे में पहुंचा और उसे जगाने की कोशिश की, उसके मुंह से झाग निकल रहा था और वह बेहोश थी। इसके बाद चिराग ने उसके माता-पिता को सूचना दी। आसपास के लोगों की मदद से तारू को आरबीएम अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।