Aapka Rajasthan

Bikaner चोरों ने घर में घुसकर युवक को घोंपा चाकू, लूटपाट कर फरार

 
Bikaner चोरों ने घर में घुसकर युवक को घोंपा चाकू, लूटपाट कर फरार 
बीकानेर न्यूज़ डेस्क, बीकानेर  शहर के मोहता सराय क्षेत्र में बीती रात कुछ बदमाशों ने एक घर में घुसकर पहले लूटपाट की और बाद में एक महिला को चाकू घोंप कर घायल कर दिया। पुलिस ने इस मामले में चार बदमाशों को राउंड अप किया है। पूछताछ पूरी होने के बाद इनकी गिरफ्तारी होगी। मोहता सराय में इन बदमाशों ने पवन कुमार साध के घर में घुसकर आतंक मचाया। पवन ने पुलिस को बताया कि मंगलवार रात साढ़े ग्यारह बजे किसी ने दरवाजा खटखटाया था। किसी के बाहर होने का अंदेशा होने पर गेट खोल दिया। जैसे ही गेट खाेला, वैसे ही चार लोग जबरन अंदर घुस गए। लुटेरों ने पवन के कान की बाली तोड़कर लूट ली। उसकी पत्नी सुमन के पेट में चाकू घोंप दिया। सुमन के झुमके तोड़ लिए। घर में पड़े प्लॉट के कागजात सहित मोबाइल व सोने के आइटम भी लूट ले गए।

परिवादी ने गंगाशहर निवासी बाबूलाल उर्फ फौजी व उसके साथियों विक्रम, गोविंद व आदेश के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करवाया है। घायल सुमन को अस्पताल पहुंचाया गया है। थानाधिकारी परमेश्वर सुथार ने बताया कि चारों आरोपियों को राउंड अप किया जा चुका है। इनमें से दो आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड है। ये जमीनी विवाद बताया जा रहा है, इसी के चलते दोनों पक्ष आमने सामने हुए हैं। जमीन के कागजों को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ।

सेंट्रल जेल में बंदी की ईंट मारकर हत्या

हत्या के मामले में सजा काट रहे कैदी ने बैरक में सो रहे एक बंदी पर रात 2.30 बजे ईंट से हमला कर दिया। कैदी चीखा तो बैरक के पास ड्यूटी दे रहे संतरी ने जेल प्रबंधन को इसकी सूचना दी। घटना के बाद बीकानेर की सेंट्रल जेल में हड़कंप मच गया। घायल कैदी को पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची बीछवाल पुलिस ने हत्यारे को हिरासत में लिया। मामला बीकानेर की सेंट्रल जेल का 14 नवंबर का है। बीकानेर की सेंट्रल जेल में 14 नवंबर की रात ढाई बजे हत्या के मामले में सजा काट रहे कैदी ने एक बंदी के सिर पर ईंट मारकर हत्या कर दी।