Bharatpur साहिल जैन हत्याकांड में मुख्य आरोपी की पत्नी सहित दो आरोपी और गिरफ्तार

भरतपुर न्यूज़ डेस्क, भरतपुर बयाना कस्बे के बहुचर्चित ज्वेलर साहिल उर्फ मन्नी जैन मर्डर केस में पुलिस ने सोमवार शाम एक महिला समेत दो आरोपियों को और गिरफ्तार किया है। इनमें से महिला आरोपी संगीता उर्फ छिपकली पूर्व में गिरफ्तार हुए मुख्य आरोपी सुखवीर सिंह ठाकुर की पत्नी है। सुखवीर ने संगीता से लव मैरिज की थी। जबकि दूसरा आरोपी अजय उर्फ नौनिहाल निषाद आगरा के ही निबोहरा थाना क्षेत्र के गांव पलटूआपुरा का रहने वाला है। मामले में चार आरोपियों सूबेदार का पुरा (आगरा) निवासी श्यामवीर, सिंह सुखवीर सिंह, कान्हा और आकाश को पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
एसएचओ सुनील कुमार ने बताया कि एएसआई जितेंद्र शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम सोमवार को आगरा गई थी। जहां आरोपी सुखवीर सिंह के किराए के मकान से उसकी पत्नी संगीता उर्फ छिपकली और अजय उर्फ नौनिहाल निषाद को दस्तयाब कर थाने लाया गया। जिन्हें पूछताछ के बाद सोमवार शाम गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी संगीता और अजय की घटना से पहले रैकी से लेकर भागने तक वारदात में पूरी भूमिका थी। घटना वाले दिन दोनों अन्य आरोपियों के साथ बयाना में ही थे। दोनों आरोपियों को अब मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौके पर मौत
पहाड़ी गोपालगढ़ रोड पर बरखेड़ा गांव के समीप सड़क के किनारे चल रही महिला को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। जिसके शव को पहाड़ी हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया गया। पुलिस के अनुसार थाना सीकरी कुतकपुर पट्टी निवासी 60 वर्षीय असरी पत्नी आसीन मेव हरे चने की सब्जी तोड़ने पहाड़ी थाना क्षेत्र के बरखेड़ा गांव के जंगलों में आई हुई थी। जिसने चने की हरी सब्जी को तोड़कर सड़क किनारे चल रही थी, तभी पहाड़ी की तरफ से तेज रफ्तार से निकले अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मार दी गई। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके से शव को उठवा कर पहाड़ी कस्बे की मोर्चरी में रखवा दिया। वही महिला के पुत्र हनीफ द्वारा अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मारकर जाने का मामला पुलिस में दर्ज कराया गया है।