Aapka Rajasthan

Bharatpur पंजाब गिरोह का सदस्य 3 पिस्तौलों के साथ गिरफ्तार

 
Bharatpur पंजाब गिरोह का सदस्य 3 पिस्तौलों के साथ गिरफ्तार

भरतपुर न्यूज़ डेस्क, डीग जिले की कामां थाना पुलिस ने पंजाब के एक गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से तीन अवैध देशी पिस्तौल बरामद की गई है। आरोपी पंजाब से कामां में किसी को पिस्तौल सप्लाई करने आया था। पुलिस ने आरोपी को बस स्टैंड से ही गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। कामां थानाधिकारी मनीष शर्मा ने बताया कि, 10 जुलाई को रात 9 बजे मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि संदीप कुमार गिरोह का सदस्य सुखबीर निवासी अमृतसर पंजाब हथियार लेकर भरतपुर से कामां पहुंच रहा है।

जिसे समय रहते पकड़ा जा सके। पुलिस बल तुरंत कामां के पहाड़ी बस स्टैंड पर पहुंचा। जहां मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए के अनुसार एक व्यक्ति मिला। पुलिसकर्मियों ने उसे घेरकर पकड़ लिया। पुलिस ने युवक से उसका नाम पूछा तो उसने अपना नाम सुखप्रीत निवासी गांव गोरखपुर नवां शहर गोगा जाहरपीर मंदिर के पास थाना सदर जिला शहीद भगत सिंह नगर पंजाब बताया। पुलिस ने युवक की तलाशी ली तो उसके पास एक बैग में तीन हस्तनिर्मित पिस्तौल बरामद हुई। एक पिस्तौल की नली में छेद नहीं था। दूसरी पिस्तौल की नली में आधा छेद था। तीसरी पिस्तौल 32 बोर की थी। युवक के पास पिस्तौल का कोई लाइसेंस नहीं था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।