Aapka Rajasthan

भरतपुर में ACB की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते ASI ट्रैप

 
भरतपुर में ACB की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते ASI ट्रैप

Anti Corruption Bureau की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए Rupwas Police Station में तैनात एक एएसआई को रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रैप किया है।जानकारी के अनुसार, आरोपी एएसआई ने मारपीट के एक मामले में दर्ज एफआईआर से नाम हटाने के एवज में शिकायतकर्ता से रिश्वत की मांग की थी। परिवादी ने इसकी शिकायत एसीबी से की, जिसके बाद टीम ने पूरे मामले की जांच कर ट्रैप की योजना बनाई।

मंगलवार को एसीबी की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी एएसआई को 12 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। जैसे ही आरोपी ने रिश्वत की रकम ली, पहले से मौजूद एसीबी टीम ने उसे तुरंत हिरासत में ले लिया।कार्रवाई के दौरान एसीबी अधिकारियों ने मौके पर आवश्यक साक्ष्य भी जुटाए और आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

एसीबी अधिकारियों का कहना है कि राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और किसी भी स्तर पर रिश्वतखोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने आम जनता से भी अपील की है कि यदि कोई सरकारी कर्मचारी रिश्वत मांगता है, तो उसकी शिकायत तुरंत एसीबी से करें।इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है और इसे भ्रष्टाचार के खिलाफ एक सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है।