Aapka Rajasthan

Bharatpur खेत में बने रास्ते को लेकर विवाद, 3 महिलाओं सहित 6 लोग घायल

 
Bharatpur खेत में बने रास्ते को लेकर विवाद, 3 महिलाओं सहित 6 लोग घायल

भरतपुर न्यूज़ डेस्क, भरतपुर के भुसावर थाना इलाके बल्लभगढ़ गांव में खेत में रास्ते के विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। जिसमें दोनों पक्षों के करीब 6 लोग घायल हो गए। जिन्हें भुसावर अस्पताल से आरबीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया। खेत में से रास्ते निकालने को लेकर दोनों पक्षों में काफी समय से झगड़ा चल रहा है। बल्लभगढ़ निवासी बदन सिंह और मलखान में खेत से रास्ते निकालने को विवाद चल रहा है। दोनों में कई दिनों से विवाद चल रहा है। घायल बदन सिंह ने बताया कि वह अपनी बेटी सुषमा के साथ बाजार जा रहा था। मलखान सिंह के परिवार के लोग रास्ते में खड़े थे।

उन लोगों ने बदन सिंह और उसकी बेटी को रोक लिया। रास्ते के विवाद को लेकर मलखान सिंह परिजन बदन सिंह से मारपीट करने लगे। बदन सिंह जब चिल्लाने लगा तो बदन सिंह के परिजनों ने उसकी आवाज सुनी और वे मौके पर पहुंचे। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। घटना में बदन सिंह, सुषमा, सुमन, सतेन्द्र, शीला, विक्रम घायल हो गए। दूसरे पक्ष से मलखान और उसका बेटा भूरा घायल हो गया। झगड़े के बाद ग्रामीणों ने दोनों पक्षों के घायलों को भुसावर के अस्पताल पहुंचाया। जहां से उन्हें आरबीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल दोनों पक्षों के घायलों का इलाज जारी है, दोनों पक्षों में से किसी ने भी थाने में शिकायत नहीं दी है।

कलसाड़ा में पीएनबी बैंक का एटीएम उखाड़ा

बयाना थाना इलाके के गांव कलसाडा में सोमवार तड़के अज्ञात बदमाशों ने पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम उखाड़ डाला, लेकिन आवाज होने से आसपास के लोगों के जाग गए। वारदात पुलिस चौकी से महज 200 मीटर दूर हुई। हालांकि लोगों के जागने से बदमाश अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाए। एटीएम में करीब 4 लाख की नगदी थी। घटना से बैंक प्रशासन में हड़कंप मच गया। वारदात से पहले चोरों ने एटीएम बूथ की शटर और सीसीटीवी कैमरों की वायरिंग भी काट दी थी। बदमाश बोलेरो कार में सवार होकर आए थे।

जानकारी के अनुसार बयाना से करीब 30 किलोमीटर दूर कलसाडा गांव में मेन रोड पर ही पीएनबी बैंक के बगल में ही एटीएम बूथ लगा हुआ है। बैंक प्राइवेट बिल्डिंग में है। जिसमें पीछे की तरफ मकान मालिक भी रहता है। सोमवार तड़के करीब 2:30 बजे बदमाश एटीएम बूथ की शटर काटकर अंदर घुस गए। बदमाशों ने एटीएम मशीन को उखाड़ लिया। लेकिन इसी दौरान एटीएम का मोनिटर बूथ के बाहर जा गिरा। आवाज सुनकर मकान मालिक की नींद खुल गई। जिसने बाहर निकलकर देखा और आसपास के लोगों को बताया। लोगों का शोर शराबा सुनकर बदमाश अपनी बोलेरो गाड़ी में रफ्फू चक्कर हो गए। सूचना पर सोमवार सुबह एसएचओ सुनील कुमार की मौके पर पहुंचे और बैंक अधिकारियों से घटना की जानकारी ली। बैंक के शाखा प्रबंधक अमित मीणा ने बताया कि चोरों ने सीसीटीवी कैमरों की वायरिंग काट दी थी। इसलिए चोर सीसीटीवी कैमरे में नहीं आ पाए हैं। एटीएम में करीब चार लाख रुपए थे। उधर, कलसाडा चौकी प्रभारी रामकेश ने बताया कि सूचना पर मौका मुआयना किया गया है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।