Aapka Rajasthan

4000 KM पीछा कर पुलिस ने दबोचा पूर्व-चेयरमैन, करोड़ों रूपए के गांजा तस्करी में था मोस्ट वॉन्टेड

 
4000 KM पीछा कर पुलिस ने दबोचा पूर्व-चेयरमैन, करोड़ों रूपए के गांजा तस्करी में था मोस्ट वॉन्टेड 

भरतपुर न्यूज़ डेस्क -भरतपुर पुलिस ने ओडिशा की उदयगिरी नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन को गांजा सप्लाई करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। मंगलवार को अटलबंद थाना पुलिस आरोपी को ओडिशा से भरतपुर लेकर आई। जिले की गहनौली थाना पुलिस ने 5 मार्च को एक कंटेनर से 600 किलो गांजा जब्त किया था। इसकी बाजार में कीमत एक करोड़ रुपए थी। माल के साथ पकड़े गए दोनों आरोपियों से पूर्व चेयरमैन का पता चला। अटलबंद थानाधिकारी हेमेंद्र चौधरी ने बताया- पूछताछ में पकड़े गए दोनों आरोपियों ने ओडिशा की उदयगिरी नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन दीपक कुमार का नाम लिया।

दीपक को पकड़ने के लिए पुलिसकर्मियों ने 9 दिन में 4 हजार किलोमीटर का सफर तय किया। आरोपियों ने बताया था कि दीपक कुमार ओडिशा के कनबागरी इलाके में रहता है। उससे गांजा खरीदा गया था। आरोपियों को पकड़ने के लिए अटलबंद थाने की 5 सदस्यीय टीम रवाना हुई। पुलिसकर्मियों ने 9 दिन में 4 हजार किलोमीटर का सफर तय किया। पूछताछ के बाद ओडिशा में गांजा सप्लायर दीपक कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। हेमेंद्र चौधरी ने बताया- घनौली थाना पुलिस ने कोटपूतली-बहारोड निवासी सुवालाल और नितेश को गांजा सप्लाई करते पकड़ा है। दोनों ओडिशा से गांजा लेकर आए थे।

वे कोटपूतली-बहारोड जिले में माल सप्लाई करने जा रहे थे। भरतपुर की घनौली थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान 600 किलो गांजा पकड़ा है। इसकी बाजार में कीमत एक करोड़ रुपए बताई जा रही है। आरोपी इसे ओडिशा से कंटेनर में भरकर लाए थे। वे इसकी डिलीवरी करने बहरोड (कोटपूतली-बहारोड) जा रहे थे। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस पूछताछ में जुटी है।