Bharatpur शहर में 20 आश्रम उपलब्ध कराएंगे मेडिकल कॉलेजों को मृत देह
Thu, 16 Mar 2023

भरतपुर न्यूज़ डेस्क, भरतपुर अपना घर आश्रम देश में 57 आश्रम संचालित करता है, जिसमें से 20 आश्रम भरतपुर, अजमेर, अलवर, काेटा, बीकानेर, गंगानगर, बस्सी, नाेखा, हिंडाैन, जयपुर, पाली, झामडाेली, उदयपुर, पुष्कर, बाड़ी, नीम का थाना में आश्रम संचालित हैं। यहां करीब 5500 आवासी रहते हैं। करीब 45 आवासी इलाज के दाैरान ब्रह्मलीन हो जाते हैं। संस्थापक अध्यक्ष डाॅ. बीएम भारद्वाज ने बताया कि भरतपुर मुख्यालय में करीब 4508 आवासी हैं। इनमें से प्रतिमाह करीब 40 प्रमुजन की देह शांत हो जाते हैं।
कोटा के बाद भरतपुर मेडिकल कॉलेजों को मृत देह उपलब्ध कराई जा रही है। ज्ञात रहे कि कैडेबर नहीं मिल पाने के कारण मेडिकल स्टूडेंट काे एनाटॅामी के अध्ययन एवं प्रेक्टिकल में परेशानी आती है। इससे मेडिकल कॉलेज के स्टूडेंटों को एनाटॉमी के अध्ययन और प्रेक्टिकल करने में परेशानी नहीं आएगी। इससे वह आसानी से प्रेक्टिकल कर सकेंगे।