पक्षी और प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं राजस्थान की ये जगह, दुर्लभ जीवों और अद्भुत नज़ारे देख मंत्रमुग्ध हो जाएगा मन

भरतपुर न्यूज़ डेस्क - केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान, जिसे भरतपुर पक्षी अभ्यारण्य के नाम से भी जाना जाता है, पक्षी प्रेमियों और प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग है। यूनेस्को की विश्व धरोहर में शामिल यह स्थल अपने विविध पारिस्थितिकी तंत्र और प्रवासी पक्षियों की अद्भुत प्रजातियों के लिए प्रसिद्ध है। पार्क के अंदर ये सबसे अच्छी जगहें हैं, जहां से पार्क का अद्भुत नजारा दिखाई देता है।
यह जगह प्रवासी पक्षियों को देखने के लिए सबसे अच्छी मानी जाती है। खासकर सर्दियों में यहां साइबेरियन क्रेन और अन्य दुर्लभ पक्षी देखे जा सकते हैं। यहां से झील बेहद खूबसूरत दिखती है।पार्क के अंदर बना केवलादेव शिव मंदिर काफी चमत्कारी और अद्भुत है। पार्क में घूमने आने वाले पर्यटक यहां आते हैं, मंदिर के आसपास का नजारा बेहद खूबसूरत और मनमोहक लगता है।केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान के अंदर अजगर प्वाइंट भी मौजूद है। जहां बड़ी संख्या में अजगर दिखाई देते हैं। सर्दियों के समय में जब सूरज चमकता है तो अजगर पार्क में बने रास्तों पर आ जाते हैं और पेड़ों पर चढ़ते नजर आते हैं।
पार्क के अंदर बना वॉचिंग टावर जहां से पूरे पार्क का नजारा बेहद खूबसूरत लगता है। यहां से पार्क की हरियाली और पक्षियों की चहचहाट सुनी जा सकती है।यह जगह साइबेरियन क्रेन और अन्य दुर्लभ पक्षियों को देखने के लिए सबसे ज्यादा मशहूर है। यहां से साइबेरियन क्रेन साफ दिखाई देते हैं। जो बेहद खूबसूरत होते हैं और मन को मोह लेते हैं।यहां से सूर्योदय और सूर्यास्त का नजारा भी अद्भुत लगता है। जब आप शाम को यहां से सूर्यास्त देखते हैं तो यह बेहद खूबसूरत लगता है और प्रकृति का अद्भुत नजारा होता है। जिसे पर्यटक खूब पसंद करते हैं।