Aapka Rajasthan

Barmer के गांधी नगर इलाके में पानी का संकट, आम लोगों में आक्रोश

 
Jaipur शहर की 10 लाख की आबादी झेल रही पानी का संकट

बाड़मेर न्यूज़ डेस्क, शहर के गांधी नगर में लगभग एक माह से गंभीर जल संकट है। नियमित जलापूर्ति नहीं होने के कारण मोहल्ले वासियों को महंगे दामों में पानी के टैंकर मंगवाने पड़ रहे है। सुल्तानसिंह राठौड़ ने बताया कि शिव मंदिर की गली सहित आसपास के इलाके में लगभग 25 दिन से पानी नहीं हुआ।

चुनावों से एक दिन पहले जलाप​ूर्ति की थी। इसके बाद अब तक जलापूर्ति नहीं हुई। उन्होंने बताया कि गर्मी के मौसम में आमजन के साथ पशु पक्षियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा ​है। गोविंदसिंह सांखला ने बताया कि जलापूर्ति की मांग को लेकर जलदाय विभाग के अधिकारियों को कई बार अवगत करवाया इसके बाद भी समाधान नहीं हुआ। इसको लेकर लोगों में जलदाय विभाग के खिलाफ रोष है।