Aapka Rajasthan

रविंद्र सिंह भाटी ने विधानसभा में उठाया संघ चुनाव कराने का मुद्दा, वीडियो में देखे पूरी बात

राजस्थान विधानसभा में छात्र संघ चुनाव करवाने का मुद्दा रविंद्र सिंह भाटी ने उठाया है। भाटी ने सदन के शून्य काल के दौरान कहा कि छात्रसंघ चुनाव राजनीति की प्रथम सीढ़ी हे जो नवीन राजनीतिक पीढ़ी को तैयार करती है......
 
SAD

राजस्थान न्यूज़ डेस्क !!! राजस्थान विधानसभा में छात्र संघ चुनाव करवाने का मुद्दा रविंद्र सिंह भाटी ने उठाया है। भाटी ने सदन के शून्य काल के दौरान कहा कि छात्रसंघ चुनाव राजनीति की प्रथम सीढ़ी हे जो नवीन राजनीतिक पीढ़ी को तैयार करती है। विधानसभा स्पीकर भी छात्र राजनीतिक से आते है।

लोकतांत्रिक व्यवस्था में छात्रसंघ चुनाव अपरिहार्य और अनिवार्य है। स्वच्छ, पारदर्शी और नियमित छात्रसंघ चुनाव करवाए जाए जिससे राष्ट्र निर्माण में, राष्ट्र के नीति निर्माण में और राष्ट्र की लोक कल्याणकारी अवधारणा में सहयोग प्रदान करेगा।

रवीन्द्र सिंह भाटी की राज्य सरकार से विनती

रवीन्द्र सिंह भाटी ने राज्य सरकार से आग्रह किया कि युवा हमारे देश का भविष्य हैं और राज्य के युवाओं में राजनीतिक क्षेत्र में नेतृत्व कौशल विकसित करने के लिए नियमित रूप से छात्र संघ चुनाव कराना नितांत आवश्यक है। छात्र संघ चुनाव देश की राजनीतिक नीति निर्माण में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करते हैं।

छात्रसंघ चुनाव की राजनीति का पहला कदम-रविन्द्र सिंह भाटी

रवीन्द्र सिंह भाटी ने आगे कहा कि छात्रसंघ चुनाव राजनीति की पहली सीढ़ी है जो नई राजनीतिक पीढ़ी को तैयार करती है. आज राष्ट्रीय राजनीतिक नेतृत्व के साथ-साथ प्रदेश स्तर पर भी अधिकांश नेता छात्र संघ की राजनीति से ही उभरे हैं। माननीय अध्यक्ष महोदय स्वयं इसी छात्रसंघ राजनीति से आते हैं।

चुनाव में छात्र राजनीतिक मूल्य सीखते हैं

रवींद्र सिंह भाटी ने कहा कि मेरा रिश्ता छात्र राजनीति से रहा है और साथ ही इस सदन में बड़ी संख्या में ऐसे सदस्य मौजूद हैं जिन्होंने अपना राजनीतिक सफर छात्र राजनीति के मंच से शुरू किया. छात्रसंघ चुनाव में युवा राजनीतिक मूल्य सीखते हैं। युवा दूसरों के अधिकारों के लिए लड़ना सीखते हैं। जहां पहली बार जनसेवा की भावना जोर पकड़ती है।