Aapka Rajasthan

बाड़मेर में कांग्रेस ने फिर कायम रखा जिला परिषद पर दबदबा, 37 में से 21 सीटें जीतीं: भाजपा को मिलीं 11 सीटें, आरएलपी ने 5 सीटें जीतकर चौंकाया

 
बाड़मेर में कांग्रेस ने फिर कायम रखा जिला परिषद पर दबदबा, 37 में से 21 सीटें जीतीं: भाजपा को मिलीं 11 सीटें, आरएलपी ने 5 सीटें जीतकर चौंकाया

राजस्थान के बाड़मेर जिले में जिला परिषद चुनाव के परिणाम सामने आने के बाद कांग्रेस ने अपना दबदबा बरकरार रखा है। आजादी के बाद से जिले में जिला परिषद बोर्ड बनाने का दावा करने वाली कांग्रेस ने इस बार भी बहुमत हासिल किया है। भाजपा कांग्रेस के इस राजनीतिक गढ़ को भेदने में सफल नहीं हो सकी। कुल 37 वार्डों वाली जिला परिषद में कांग्रेस ने 21 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि भाजपा को केवल 11 सीटें मिलीं। वहीं, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) ने 5 सीटें जीतकर सबको चौंका दिया।

कांग्रेस को मिला स्पष्ट बहुमत

बाड़मेर जिला परिषद के सभी 37 वार्डों के चुनाव परिणाम घोषित हो चुके हैं। इनमें कांग्रेस ने 21 सीटों पर जीत हासिल की है। जिला परिषद में बहुमत के लिए 19 सीटों की जरूरत थी। कांग्रेस ने इससे दो सीटें अधिक जीतकर अपना बहुमत सुनिश्चित कर लिया है।चुनाव परिणामों के अनुसार भाजपा 11 सीटों पर सिमट गई। वहीं, आरएलपी ने पांच वार्डों में जीत दर्ज की। इस तरह जिले की राजनीति में कांग्रेस और भाजपा के बीच मुकाबले के साथ आरएलपी ने भी अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई।

भाजपा कांग्रेस का गढ़ ढहाने में रही नाकाम

बाड़मेर जिले में कांग्रेस लंबे समय से जिला परिषद की राजनीति में प्रभावशाली रही है। इस बार भाजपा ने कांग्रेस के इस गढ़ में सेंध लगाने के लिए पूरी ताकत लगाई थी। हालांकि, चुनाव परिणामों में भाजपा कांग्रेस से पीछे रह गई।भाजपा को कुल 37 में से 11 सीटें मिलीं। वहीं कांग्रेस ने 21 सीटें जीतकर जिला परिषद में अपना बहुमत कायम रखा। परिणामों के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

आरएलपी ने पांच सीटें जीतकर दिखाई ताकत

इस चुनाव में आरएलपी का प्रदर्शन भी चर्चा का विषय रहा। पार्टी ने पांच वार्डों में जीत हासिल की। भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबले में आरएलपी ने तीसरे राजनीतिक विकल्प के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।आरएलपी को मिले समर्थन से जिले की ग्रामीण राजनीति में पार्टी की भूमिका महत्वपूर्ण हो गई है। हालांकि, जिला परिषद में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलने के कारण बोर्ड गठन के लिए उसे किसी अन्य दल के समर्थन की आवश्यकता नहीं होगी।

जिला प्रमुख चुनाव पर रहेंगी नजरें

जिला परिषद में बहुमत मिलने के बाद अब कांग्रेस की नजर जिला प्रमुख पद पर है। जिला प्रमुख का चुनाव निर्वाचित जिला परिषद सदस्य करते हैं। ऐसे में 21 सदस्यों के समर्थन के साथ कांग्रेस की स्थिति मजबूत है।अब सभी की निहें जिला प्रमुख पद के उम्मीदवार और चुनाव की प्रक्रिया पर रहेंगी।