राजस्थान में गर्मी का कहर! हॉटनेस में Barmer से भी ज्यादा आगे निकला ये जिला, IMD ने जारी किया ताजा पूर्वानुमान

राजस्थान का मौसम पल-पल बदल रहा है। तापमान में बढ़ोतरी के कारण गर्मी बढ़ गई है। दिन में गर्मी है तो रातें हल्की ठंडी हो सकती हैं। लोगों को दिन में भी लू का अहसास होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार दो दिन पहले सक्रिय हुए कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के कारण पिछले दो दिनों से राजस्थान के सीमावर्ती जिलों में तेज हवाएं चल रही हैं। जिससे आने वाले दिनों में तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की कमी आने की संभावना है। यानी तेज हवाओं के कारण लोगों को दिन की भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।
धौलपुर में तपने लगी धरती
मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। वहीं, सबसे अधिक अधिकतम तापमान धौलपुर में 40.6 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम तापमान सीकर के फतेहपुर में 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दर्ज अवलोकन के अनुसार, राज्य के अधिकांश भागों में हवा में नमी की औसत मात्रा 07 से 88 प्रतिशत के बीच दर्ज की गई।
मुख्य जिलों का अधिकतम तापमान इस प्रकार रहा
मौसम विभाग की पूर्वानुमान रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार को अजमेर में अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री, अलवर में 37.0 डिग्री, जयपुर में 36.2 डिग्री, सीकर में 34.5 डिग्री, कोटा में 40.2 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 39.7 डिग्री, बाड़मेर में 35.4 डिग्री, जैसलमेर में 33.1 डिग्री, जोधपुर में 35.3 डिग्री, बीकानेर में 35.4 डिग्री, चूरू में 37.4 डिग्री, श्रीगंगानगर में 35.8 डिग्री तथा माउंट आबू में 25.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
चिलचिलाती धूप से मिलेगी राहत
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार अगले 24 घंटे में तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है। जिससे लोगों को चिलचिलाती धूप से राहत मिलने की उम्मीद है।
अप्रैल के पहले सप्ताह में बढ़ेगा तापमान
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का असर 28 मार्च तक रहने की संभावना है, जिसके बाद गर्मी का असर बढ़ने लगेगा और तापमान में बढ़ोतरी होगी। अप्रैल के पहले सप्ताह के दौरान अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है और सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है। इसके बाद दूसरे सप्ताह यानी 4 से 10 अप्रैल तक राज्य के अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान अगले 48 घंटों में उत्तरी हवाओं (20-30 किलोमीटर प्रति घंटे) के असर से अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री की गिरावट आने की प्रबल संभावना है। इसके साथ ही अप्रैल के पहले सप्ताह के दौरान तापमान में फिर से बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है।
अप्रैल के दूसरे सप्ताह में गर्मी कम होगी
दूसरे सप्ताह के दौरान अधिकतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना है और अधिकांश भागों में सामान्य से 2 से 3 डिग्री अधिक तापमान दर्ज किए जाने की संभावना है। इसके अलावा, दो सप्ताह तक पहले सप्ताह के दौरान राज्य में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री कम दर्ज किए जाने की संभावना है। दूसरे सप्ताह के दौरान राज्य में अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास दर्ज किए जाने की संभावना है।