Aapka Rajasthan

Barmer शहर में गणगौर माता के गीतों के साथ वन भ्रमण किया

 
Barmer शहर में गणगौर माता के गीतों के साथ वन भ्रमण किया

बाड़मेर न्यूज़ डेस्क, श्री पीपा क्षत्रिय महिला मंडल बाड़मेर की ओर से मनाए जा रहे गणगौर महोत्सव के तहत मातृ शक्ति ने वन विहार किया।

महिलाओं ने स्थानीय सरदारपुरा स्थित पीपाजी मंदिर से कलश मंडल के साथ वन विहार यात्रा प्रारंभ की। महिलाओं ने गवर ईसर के गीतों को गाया। वन विहार में महावीर उद्यान में महिलाओं ने ढोल की थाप पर नृत्य किया। आयोजन से जुड़ी महिलाओं ने बताया कि गणगौर स्थापना के साथ ही प्रतिदिन दो समय आरती करने के साथ ही घुड़ला भ्रमण करवाया जाता है।