Aapka Rajasthan

Barmer संस्थान ने जरूरतमंदों को मुफ्त भोजन उपलब्ध कराया

 
Barmer संस्थान ने जरूरतमंदों को मुफ्त भोजन उपलब्ध कराया

बाड़मेर न्यूज़ डेस्क,  कृष्णा सेवा संस्थान की ओर से जरूरतमंद व्यक्तियों को निशुल्क भोजन करवाया गया।

कृष्णा अणुव्रत सेवा समिति अध्यक्ष गौतम चौपड़ा ने बताया कि संस्थान मार्गदर्शक पारस भंडारी, अध्यक्ष धर्मेंद्र दवे व सदस्य हीरालाल प्रजापत की उपस्थिति में बीपीएल कॉलोनी स्थित अन्नपूर्णा रसोई में जरूरतमंद व्यक्तियों को निशुल्क भोजन की व्यवस्था की गई। वहीं इसके साथ मिष्ठान सामग्री का प्रसाद भी भोजन के साथ रखा गया।

दवे ने बताया कि कृष्णा सेवा संस्थान जरूरतमंद की सेवा को समर्पित है, हर दिन हमारे सदस्य सेवा कार्य में अग्रणी रहते हैं। इसी क्रम में आज जरूरतमंद व्यक्तियों को भामाशाह के सहयोग से भोजन की व्यवस्था की गई है। पारस भंडारी ने कहा कि संस्थान असहाय व बेसहारा लोगों की हर विपदा में उनका साथ निभा रही है। मानव सेवा व प्राणी सेवा में सभी सदस्य सहयोग करते है। इस दौरान आनंद दवे, अशोक सिंह, कमलेश सोनी, विमल मालवीय सहित सदस्य मौजूद रहे।