Aapka Rajasthan

Barmer नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार

 
Barmer नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार

बाड़मेर न्यूज़ डेस्क, बाड़मेर नगर परिषद सफाई कर्मचारी यूनियन के बैनर तले कर्मचारियों ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया। गुरुवार दोपहर से कार्य का बहिष्कार करते हुए सामूहिक अवकाश पर चले गए है। कार्यरत कर्मचारियों का कहना है कि नगर परिषद में सफाई भर्ती में वाल्मीकि समाज के लोगों के 100 फीसदी भर्ती होनी चाहिए। वाल्मीकि समाज सड़कों पर उतरकर मन से सफाई करते हैं। मार्च 2024 में निकाली भर्ती में वर्गीकरण को समाप्त कर 100 प्रतिशत समाज के लोगों को प्राथमिकता दी जाए।

दरअसल, साल 2018 में सफाई कर्मचारियों की भर्ती की गई थी। जिसमें सभी वर्ग के लोगों ने आवेदन कर भर्ती हुए थे। उस समय भी इस भर्ती का वाल्मीकि समाज ने विरोध किया था। वाल्मीकि समाज के लोगों ने गुरुवार को सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन किया। जिला कलेक्टर के नाम का ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बताया कि वाल्मीकि समाज के समस्त सफाई कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। स्वायत्त शासन विभाग की ओर से 1 मार्च 2024 को सफाई कर्मचारी भर्ती लॉटरी और प्रैक्टिकल के आधार पर 24797 पदों की जारी की है।