Aapka Rajasthan

Barmer मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जालोर के आसोतरा धाम पहुंचे

 
Jaipur मुख्यमंत्री ने कहा- पेपरलीक के दोषियों को बख्शेंगे नहीं

बाड़मेर न्यूज़ डेस्क, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार को जालोर से चुनावी सभा के बाद भगवान के दर्शन के लिए जिले के निकट आसोतरा धाम पहुंचे. मुख्यमंत्री शाम 5:50 बजे हेलीकॉप्टर से आसोतरा के पास हेलीपैड स्थल पर पहुंचे।

जहां राज्य मंत्री केके विश्नोई, केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी, पचपदरा विधायक अरुण चौधरी, शिव विधायक हमीर सिंह भायल ने फूलों का गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया. इसके बाद मुख्यमंत्री आसोतरा तीर्थ पहुंचे. मुख्यमंत्री ने सबसे पहले भगवान ब्रह्मा के दर्शन किये और देश में खुशहाली की कामना की. इसके बाद गादीपति तुलसारामजी महाराज का आशीर्वाद लिया। दर्शन के बाद मुख्यमंत्री ने समाज के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की. मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल से विशेष चर्चा की. इसके बाद मुख्यमंत्री का साफा एवं माला पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूसिंह राजगुरु, भाजपा युवा नेता गोविंदसिंह कालूड़ी, गणपत बांठिया, मदनराज चौपड़ा, डूंगरराम देवासी, दुर्गसिंह राजपुरोहित, खेताराम प्रजापत, चेनाराम माली व धर्मेंद्र दवे सहित कई भाजपा नेता मौजूद रहे।