Aapka Rajasthan

Barmer ब्राह्मण समाज द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

 
Barmer ब्राह्मण समाज द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित 

बाड़मेर न्यूज़ डेस्क, विप्र फाउंडेशन द्वारा ब्राह्मण समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। विप्र फाउंडेशन के अध्यक्ष घनश्याम सिंह राजपुरोहित ने बताया कि विप्र फाउंडेशन प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेंद्र दवे, बालोतरा जिला अध्यक्ष अशोक व्यास के मार्गदर्शन में प्रतिभाओं का नियमित रूप से सम्मान करता आ रहा है। सम्मान समारोह का आयोजन विप्र फाउंडेशन जिला कार्यालय बालोतरा में किया गया। जिला अध्यक्ष अशोक व्यास ने बताया कि प्रतिभा सम्मान समारोह में सावित्री पालीवाल पुत्री राधा देवी, वासुदेव पालीवाल को कला वर्ग में 99 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर,

विवेक राजपुरोहित पुत्र किरण कंवर लाल सिंह राजपुरोहित को नीट परीक्षा में 720 में से 710 अंक प्राप्त करने पर तथा हिमांशी राजपुरोहित उषा धीरेंद्र सिंह राजपुरोहित को सदस्यों द्वारा पगड़ी-माला व शॉल पहनाकर तथा प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेंद्र दवे ने बताया कि विप्र फाउंडेशन द्वारा अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, आगामी कार्यक्रम में हम जिला स्तर पर प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित करेंगे। हमें बहुत गर्व महसूस हो रहा है कि आज ब्राह्मण समाज की प्रतिभाएं समाज का गौरव और सम्मान बढ़ा रही हैं।इस अवसर पर आनंद दवे, अशोक सिंह, विपिन दवे आदि सदस्य मौजूद थे।