Aapka Rajasthan

Banswara आनंदपुरी ब्लॉक में खाने की व्यवस्था और गुणवत्ता पर भी खिलाड़ियों ने उठाए सवाल

 
Banswara आनंदपुरी ब्लॉक में खाने की व्यवस्था और गुणवत्ता पर भी खिलाड़ियों ने उठाए सवाल

बांसवाड़ा न्यूज़ डेस्क, बांसवाड़ा  ब्लॉक स्तरीय ग्रामीण ओलंपिक प्रतियोगिता में समय पर गुणवत्ता युक्त भोजन नहीं मिलने पर खिलाड़ियों ने हंगामा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि मैदान में भाग-दौड़ करने और दूर दराज से आने वाले खिलाड़ियों को भोजन नहीं करा कथित कार्मिकों व शिक्षकों को पहले भोजन दिया जा रहा है। मामला आनंदपुरी ब्लॉक का है। यहां गुरु गोविंद स्कूल खेल मैदान में ब्लॉक स्तरीय खेल का आयोजन चल रहा है। यहां बाहर से आने वाले खिलाड़ियों को भोजन की व्यवस्थाएं की हैं। इसमें भोजन व्यवस्था गड़बड़ाने से खिलाड़ियों ने आक्रोश जताया।

खिलाड़ियों ने बताया कि दूर दराज से खेल मैदान में टीम लेकर खेलने आए हैं। यहां खिलाड़ियों को भोजन कराने के बजाय शिक्षकों कराया जा रहा था। खिलाड़ी खेलते हुए थक हारकर समय पर भोजन करने पहुंचे तो वहां देर तक इंतजार के बाद भी भोजन उपलब्ध नहीं हुआ।साथ खिलाड़ियों ने बताया कि भोजन भी गुणवत्ता पूर्ण उपलब्ध नहीं हो रहा। विकास अधिकारी कैलाश चंद्र बसेर ने बताया कि आज कुछ असुविधा हुई, जिसमें आगे सुधार करेंगे। भोजन आनन्दपुरी व छाजा मैदान में भी पहुचना पड़ता है। रसोइया द्वारा भोजन समय पर नहीं बनाने के कारण असुविधा हुई।

भामाशाह का सम्मान किया

सूरजगांव। राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय सूरजगांव में शिक्षक अभिभावक समिति की बैठक में पंचायत क्षेत्र की स्कूलों के भामाशाहों का सम्मान किया। बैठक सरपंच अनिल कुमार रोत की अध्यक्षता, देवीलाल मोड़ पटेल के मुख्य आतिथ्य एवं शांतिलाल सुथार, पन्नालाल डोडियार, वीरमल बामणिया, नानूराम सरपोटा, वीडीओ अंजली मीणा, सुधा कलाल , वार्डपंच सोमा भाई, ममता चौबीसा व दीपक चौबीसा के विशिष्ट आतिथ्य में हुई। बैठक में भामाशाहों का सम्मान किया। इसमें पंचायत क्षेत्र सूरजगांव के सभी विद्यालयों में अध्ययनरत 500 विद्यार्थियों को स्कूल बैग देने वाले सरपंच अनिल रोत, एम्पलीफायर देने वाले गटु प्रजापति व बड़े स्पीकर देने पर ईश्वरलाल भट्ट का अभिनंदन किया गया। संचालन हितेश सेवक व हर्षद ठाकर ने किया। ईश्वरलाल भट्ट ने आभार व्यक्त किया।