Aapka Rajasthan

Banswara में तेज़ रफ्तार ऑटो रिक्शा पलटा, बुजुर्ग का टूटा पैर, उपचार जारी

 
Banswara में तेज़ रफ्तार ऑटो रिक्शा पलटा, बुजुर्ग का टूटा पैर, उपचार जारी

बांसवाड़ा न्यूज़ डेस्क, बांसवाड़ा बामनपाड़ा सड़क मार्ग पर ऑटो रिक्शा पलट जाने से एक बुजुर्ग व्यक्ति का पैर टूट गया। लहूलुहान गंभीर हालत में उसे दूसरे ऑटो रिक्शा से गनोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भर्ती कराया। जिले के मोटा गांव थाना क्षेत्र के बामनपाड़ा सड़क मार्ग पर ऑटो रिक्शा चालक मोहनलाल शराब के नशे में एक हाथ से ऑटो रिक्शा चलाते हुए जा रहा था अचानक अनियंत्रित हो गया ऑटो पलट गया। जिसमें एक बुजुर्ग सुखलाल पिता कांतिलाल उम्र [65] वर्ष निवासी बोरदा अपने गांव जा रहा था। इस हादसे में जिसका दाया पैर दो जगह से टूट गया। लहूलुहान गंभीर हालत में उसे दूसरे ऑटो रिक्शा से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि चालक ऑटो रिक्शा से कूद गया वह बच। इस मामले में घायल ने बताया कि पुलिस थाने में रिपोर्ट दी है चालक की लापरवाही के चलते मेरा पैर टूट गया।ऑटो रिक्शा चालक मोहनलाल बामन पाड़ा का निवासी है।घटना की सूचना पर परिजन भी जिला अस्पताल दौड़े चले आए घायल सुखलाल के साथ में उसकी पत्नी व परिजन भी मौजूद हैं। जिला अस्पताल के हड्डी वार्ड में उसका उपचार जारी है।

मेघा रक्तदान शिविर 23 को

सर्वेश्वर गौ परतापुर फाउंडेशन एवं रुधिर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में 23 जुलाई को राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय परतापुर में मेघा रक्तदान शिविर आयोजित होगा। मयंक डाबी ने बताया कि शिविर के लिए अभी तक 250 रक्तदाताओं ने पंजीयन करवाकर है।

उपाध्यक्ष मनोनीत

भारतीय जनता पार्टी उंडवेला मंडल में उपाध्यक्ष पद पर लक्ष्मणलाल वडेरी कानड़ा को मनोनीत किया गया है। यह मनोनयन विधायक हरेंद्र निनामा की अनुशंसा पर अध्यक्ष कन्हैयालाल बुनकर ने किया है। इधर, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस बिग्रेड के जिला अध्यक्ष सईद परवाना एवं महिला जिलाध्यक्ष तोली खराडी ने करमचंद मईड़ा गामदा व नानीबाई बारिया नवलपाडा को महिला जिला उपाध्यक्ष पद पद मनोनीत किया है। यह मनोनयन राष्ट्रीय अध्यक्ष की अनुमति के बाद किया गया है।