Aapka Rajasthan

Banswara वाणेश्वर महादेव मंदिर में आज श्रावण मास के अनुष्ठान पूर्ण, चढ़ाया प्रसाद

 
Banswara वाणेश्वर महादेव मंदिर में आज श्रावण मास के अनुष्ठान पूर्ण, चढ़ाया प्रसाद

बांसवाड़ा न्यूज़ डेस्क, बांसवाड़ा शहर से सुबह उमराह के लिए 10 जायरीन का जत्था अहमदाबाद के लिए निकला। शाम को अहमदाबाद से 7 बजे जद्दा (सउदी) के लिए रवाना हुआ। यात्रा में जा रहे अब्दुल रजाक बलख़ी ने बताया कि इस 20 दिन के सफर में पहले 12 दिन मक्का और बाकी के 8 दिन मदीना शरीफ में रहेंगे। इस मुकद्दस उमराह के लिए बांसवाड़ा शहर से 10 जायरीनों का जत्था मक्का और मदीना के लिए रवाना हुआ। उन्होंने बताया कि इस यात्रा की खास बात यह है कि इस माह में ईद मिलादुन्नबी भी है। उस दिन मदीना शरीफ में यह जायरीन रहेंगे। उन्होंने बताया कि उमराह का मतलब मक्का में हरम शरीफ की जियारत करने से है, जिसे वर्ष में एक महीना छोड़कर किसी भी समय किया जा सकता है। उमराह मुसलमानों को ईमान ताज़ा करने और ख़ुदा से गुनाहों की माफी मांगने का मौका होता है। इस यात्रा में मुसलमान काबा के चारों ओर चक्कर लगाते हैं यानि तवाफ करते हैं और जिसका तवाफ पूरा हो जाता है, तो उसका उमराह मुकम्मल हो जाता है। साथ ही अल्लाह की इबादत की जाती है और कुरान पढ़ा जाता है।

बांसवाड़ा श्री वनेश्वर प्रदोष मंडल बांसवाड़ा का 60वां वार्षिकोत्सव मंडल के पूजनाध्यक्ष पं हर्षवर्धन व्यास के मार्गदर्शन, पं प्रदीप भट्ट, पं भावेश व्यास के संयुक्त आचार्यत्व में मंडल अध्यक्ष पं प्रणव पंड्या के यजमानत्व में प्रारंभ हुआ। इसका शुभारंभ गणपति स्मरण, भद्रसूक्त शांति सूक्त के पाठ के साथ हुआ। विश्व कल्याण, सर्वे भवन्तु सुखिनः और भारत को महाशक्ति बनाने के संकल्प से देवताओं का आह्वान करके षोडशोपचार पूजन मंडल अध्यक्ष पं प्रणव पंड्या व निरुपमा पंड्या ने िकया। विप्रवरों ने रुद्राभिषेक और दुर्गा सप्तशती के पाठ किए। यजमान परिवारों ने आहुतियां दी। शाम को उत्तर पूजन व आरती का लाभ डॉ. सरला पंड्या व दिनेश पंड्या ने लिया। वार्षिकोत्सव व अतिरुद्र अनुष्ठान में प्रदोष मंडल सदस्यों के अतिरिक्त श्री स्वामी रामानंद सरस्वती वेद पाठशाला, श्रीनाथ प्रदोष शिवार्चन मंडल, श्री नर्बदेश्वर प्रदोष मंडल तलवाड़ा, श्री धनेश्वर प्रदोष मंडल के साधकों का सहयोग प्राप्त हो रहा हैं। अनुष्ठान की पूर्णाहुति मंगलवार को होगी। अनुष्ठान में पं जयप्रकाश पंड्या, कौटिल्य पंड्या, प्रदीप त्रिवेदी, हंसा बेन पंड्या, भारती त्रिवेदी, कुमुदिनी त्रिवेदी, डॉ मौलश्री, सरला पंड्या, मनोज रावल,सुशील त्रिवेदी,हरीश व्यास, हरिवल्लभ पंड्या, पवन पंड्या, अरविंद पाठक, भरत व्यास, दीपक पंड्या, नरहरिकांत भट्ट, मनीष पाठक , दीपक त्रिवेदी, मनोज जोशी,गोपाल जोशी, चंद्रशेखर जोशी,सुभाष भट्ट, विजय शर्मा, अभिषेक शर्मा, देवकीनंदन जोशी आदि ने भाग लिया। यह जानकारी सचिव पं. कौशल पंड्या ने दी।

देहात मुस्लिम मल्टीपल भवन बांसवाड़ा की संगे बुनियाद 17 सुबह 9 बजे रखा गया है। जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर बांसवाड़ा के बारी में देहात मुस्लिम विकास संस्थान बांसवाड़ा की जमीन पर हॉस्टल बनाम मल्टीपल बिल्डिंग की संगे बुनियाद मौलाना अल्हाज मुफ्ती फय्याज रजवी एडिटर माहे तैबा जोधपुर, मुफ्ती आसिफ मिस्बाही, कारी मोहम्मद मुजफ्फर खान रजवी व मोहम्मद रजा़ ए मुस्तफा रजवी अश्फाकी के हाथों किया जाएगा। इस कार्यक्रम के सफल बनाने के लिए 14 सदस्यों की एक कमेटी का गठन किया गया है, जिसमें रईस खां पठान जौलाना, अनवर हुसैन बांसवाड़ा, ईदरीस खां पठान परतापुर, वजीर खां पठान बांसला, शब्बीर खां पठान परतापुर, रज्जाक खां पठान परतापुर, अब्दुल कादिर देलवाड़ा, आजम खां पठान सेनावासा, वाहिद खां पठान सज्जनगढ़, सोहराब खां पठान कलिंजरा, रईसगुल खां पठान भुंगडा़, सज्जाद खां पठान चांदरवाडा़, जहांगीर खां पठान मोटागांव और नवाब खां पठान सल्लोपाट आदि तैयारियां करेंगे। कार्यक्रम में देहात व शहर के मुस्लिम समाज के भाग लेंगे। बांसवाड़ा में मुस्लिम समाज के लोगों के लिए भवन बनाकर इसका उपयोग लोक कल्याणकारी कार्यों के लिए किया जाएगा। बांसवाड़ा. भवन की संगे बुनियाद के गठित कमेटी के सदस्य। बांसवाड़ा. उमराह के लिए रवाना होते जायरीन।