Aapka Rajasthan

Banswara महिला छात्रावास में विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई वस्तुओं की सेल

 
Banswara महिला छात्रावास में विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई वस्तुओं की सेल

बांसवाड़ा न्यूज़ डेस्क, हरिदेव जोशी राजकीय कन्या महाविद्यालय के गृह-विज्ञान विभाग की ओर से सेल का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की अधिकांश छात्राओं ने सेल का अवलोकन किया। सेल में छात्राओं द्वारा निर्मित विभिन्न वस्तुओं के स्टॉल लगाए गए। इसमें विभिन्न वस्तुएं बेबी फ्रॉक, टेबल कवर, रूमाल, पोट्स आदि छात्राओं एवं संकाय सदस्यों के बिक्री के लिए लगाई गई।

डॉ. रक्षा निनामा ने बताया कि सेल का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में कौशल विकास कर स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना हैं। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. सरला पंड्या ने छात्राओं को मार्गदर्शन देते हुए कहा कि आज के चुनौतीपूर्ण समय में छात्राओं को गृहकार्य की दक्षता के साथ-साथ आर्थिक रूप से भी सक्षम होना आवश्यक हैं, ताकि छात्राएं छोटी-छोटी चुनौतियों का सामना कर सके।