Aapka Rajasthan

Banswara 9 अगस्त को जिले में आएंगे राहुल गांधी, तैयारियों को लेकर लिया जायजा

 
Banswara 9 अगस्त को जिले में आएंगे राहुल गांधी, तैयारियों को लेकर लिया जायजा 

बांसवाड़ा न्यूज़ डेस्क, बांसवाड़ा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता विश्व आदिवासी दिवस नौ अगस्त को बांसवाड़ा दौरे पर आएंगे। इसकी तैयारियों को लेकर जल संसाधन मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीया, जनजाति विकास राज्यमंत्री अर्जुन सिंह बामणिया, प्रशासन के अधिकारी एवं पुलिस अधिकारियों ने गोविंद गुरु कॉलेज के सामने स्थित खेल स्टेडियम का जायजा लिया एवं तैयारियों को लेकर अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ चर्चा की।

जल संसाधन मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीया ने बताया कि मुख्यमंत्री की ओर से संदेश प्राप्त हुआ है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी सहित मुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी का विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर बांसवाड़ा का द्वारा प्रस्तावित है। राहुल गांधी कॉलेज मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे,आदिवासी दिवस के दिन उदयपुर डूंगरपुर प्रतापगढ़ के आदिवासी भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसको लेकर तैयारियां अभी से शुरू कर दी गई हैं। इस अवसर पर जिला कलेक्टर प्रकाश चंद्र शर्मा, पुलिस अधीक्षक अभिजीत सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे और प्रस्तावित दौरे को लेकर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।

विद्यालय में ईवीएम से मतदान प्रक्रिया समझाई गई

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सज्जनगढ़ में शुक्रवार को ईवीएम मशीन से मतदान की प्रक्रिया समझाई गई। सुपरवाइजर विनोद पटेल ने कहा कि विद्यालय के 157 बालक-बालिकाओं ने मॉकपोल कर मतदान की प्रक्रिया को समझा। उन्होंने कहा कि 1 अक्टूबर 2023 तक जिन छात्रों का नाम मतदाता सूची में नहीं है वह अपने बीएलओ से संपर्क कर मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाना सुनिश्चित करें। इस मौके पर तहसीलदार हरीश सोनी प्रधानाचार्य सरिता बारिया, मान सिंह गरासिया, रमेश मेरावत, राकेश मेरावत, तरुण, विपुल, स्वीप प्रभारी कांतिलाल पडवाल व वल्लम बारिया की उपस्थित रहे।