Aapka Rajasthan

Banswara विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने का किया गया आह्वान, राहुल गांधी आएंगे

 
Banswara विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने का किया गया आह्वान, राहुल गांधी आएंगे

बांसवाड़ा न्यूज़ डेस्क, बांसवाड़ा विश्व आदिवासी दिवस पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कार्यक्रम को लेकर पंचायत समिति सभा भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की तैयारी बैठक हुई. बैठक में प्रदेश सह प्रभारी निजामुद्दीन ने मानगढ़ कार्यक्रम की जानकारी दी. कैबिनेट मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीया ने सीएम और राज्य सरकार के कामों को आम आदमी तक पहुंचाने पर जोर दिया. कार्यकर्ताओं से 9 अगस्त को मानगढ़ में इतिहास रचने का आह्वान किया। बैठक को गणेश घोघरा, जिलाध्यक्ष रमेश पंड्या, चांदमल जैन, पालिकाध्यक्ष जैनेंद्र त्रिवेदी, बागीदौरा प्रधान सुभाषचंद्र खराड़ी ने संबोधित किया। इस दौरान रणछोड़ भाई, वालंग भाई, हर्षा देवी, कंचन लाल, रुक्मणि आर्य, ब्लॉक के कांग्रेसी सरपंच, युवा कांग्रेस, सेवादल कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। संचालन ब्लॉक अध्यक्ष ललित पाटीदार ने किया। धनपाल दोसी ने आभार व्यक्त किया।

कुशलगढ़| गुरुवार को कुशलगढ़ विधायक रमिला खड़िया के आवास पर बैठक हुई. इसमें कैबिनेट मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीया ने विश्व आदिवासी दिवस पर मानगढ़ में होने वाले कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। विधायक रमीला ने राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन को देने का आह्वान किया। इस अवसर पर डूंगरपुर विधायक गणेश घोघरा, प्रदेश महासचिव चांदमल जैन, जिला कांग्रेस अध्यक्ष रमेश पंड्या, पीसीसी सदस्य हसमुख सेठ, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष जयंतीलाल कोवलिया, लक्ष्मण धामा, राकेश सरपंच, युवा नेता रोहित खड़िया, युवा नेता विजय खड़िया, राजेश मीना , पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राघवेश चरपोटा सहित जिला परिषद सदस्य, रमेश तलेसरा, सरपंच वार्ड पंच एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। युवा नेता रोहित खड़िया ने आभार जताया।

छाजा | गुरुवार को जिला प्रमुख रेशम मालवीया ने कांग्रेस की बैठक की तैयारियों की समीक्षा की. इस कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समेत राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के नेता आएंगे. जिलाध्यक्ष ने अधिक से अधिक संख्या में लोगों से पारंपरिक वेशभूषा में गाजे-बाजे के साथ आने का आग्रह किया. जिला प्रमुख ने शहीद स्मारक पर होने वाले विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम के लिए पंडाल समेत अन्य तैयारियां देखीं. पीडब्ल्यूडी के निखिल चौधरी ने पंडाल व अन्य तैयारियों की जानकारी दी, इस दौरान प्रधान हरिशंकर देवत्रा, ब्लॉक अध्यक्ष रवींद्र नाथ पारगी, हकरिया भाई, सरपंच संघ अध्यक्ष हवजी भाई मालवीय, रमेश डामोर, बापूलाल, नानू महाराज, प्रेमशंकर कटारा, मुकेश मौजूद थे।