Aapka Rajasthan

Banswara बुनकर महापंचायत में आज जिला और उदयपुर संभाग के लोग शामिल होंगे

 
Banswara बुनकर महापंचायत में आज जिला और उदयपुर संभाग के लोग शामिल होंगे

बांसवाड़ा न्यूज़ डेस्क, बांसवाड़ा जनसंख्या के अनुपात में आरक्षण, राजस्थान राज्य बलाई समाज का बोर्ड का गठन सहित विभिन्न मांगो को लेकर प्रतापगढ़ में रविवार को बलाई महापंचायत होगी। इसमें बांसवाड़ा व उदयपुर संभाग के लोग शामिल होंगे। बलाई समाज प्रदेशाध्यक्ष कोदरलाल बुनकर ने बताया कि राजस्थान में विभिन्न समाजों के बोर्ड का गठन किया है, लेकिन आर्थिक रुप से कमजोर बलाई समाज को इससे वंचित रखा है। मुख्य कार्य कढ़ाई बुनाई व खादी से जुड़ा हुआ था लेकिन सरकार द्वारा इस कार्य के उत्थान के लिए कोई सार्थक प्रयास नहीं होने से बलाई समाज का यह व्यवसाय बंद पड़ा है।

वैष्णव सेवा संघ का प्रतिभा सम्मान समारोह आज

बांसवाड़ा अखिल भारतीय वैष्णव ब्राह्मण सेवा संघ संभाग इकाई बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़ का प्रतिभा सम्मान समारोह रविवार सुबह 11 बजे शहर के हरिदेव जोशी रंगमंच पर आयोजित किया जाएगा। संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी कुलदीप गृहस्थी ने बताया कि बांसवाड़ा में पहली बार अखिल भारतीय वैष्णव ब्राह्मण सेवा संघ का संभाग स्तर पर प्रतिभा सम्मान व नई कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर समाजजनों में उत्साह है।

समारोह में 2022-2023 में कक्षा 10 वीं व 12 वीं में 70 % से अधिक अंक प्राप्त करने वाली प्रतिभाओं के साथ ही सत्र 2023 में राजकीय सेवाओं में नियुक्त होने वाले समाजजनों का सम्मान किया जाएगा। तैयारी बैठक में सेवा संघ के जिलाध्यक्ष नरेंद्र दास वैष्णव, महेंद्र वैष्णव, गोपीनाथ का गड़ा, गोवर्धन दास आजना, अमर दास डडुका, वीरेंद्र, वैष्णव, विमल वैष्णव, मनोज वैष्णव ऊबाला, अरविंद वैष्णव खोलने, डॉ. पूर्णब्रह्म गढ़ी, चेतन वैष्णव, विकेश मालदा आदि ने सुझाव दिए।