Aapka Rajasthan

Banswara जोसा काउंसलिंग का 5वां राउंड में आज शाम 5 बजे तक ऑनलाइन रिपोर्टिंग जरूरी

 
Banswara जोसा काउंसलिंग का 5वां राउंड में आज शाम 5 बजे तक ऑनलाइन रिपोर्टिंग जरूरी

बांसवाड़ा न्यूज़ डेस्क, बांसवाड़ा देश की आईआईटी, एनआईटी सहित 116 संस्थानों की 57 हजार से अधिक सीटों के लिए जोसा काउंसलिंग के पांचवें राउंड के सीट आवंटन के बाद विद्यार्थियों को 24 जुलाई शाम 5 बजे तक ऑनलाइन रिपोर्टिंग करना जरूरी है। अपलोड दस्तावेज में कमी बताने पर आई क्वेरी पर 25 जुलाई शाम 5 बजे तक स्टूडेंट्स को रेस्पोंस करना होगा। अन्यथा काउंसलिंग से बाहर हो जाएंगे। स्टूडेंट्स को काउंसलिंग विकल्प फ्लॉट को स्लाइड व फ्रीज एवं स्लाइड को फ्लॉट व फ्रीज में बदलने का अंतिम विकल्प 24 जुलाई तक मिलेगा।

भाजपा विधानसभा गढ़ी के ग्रामीण मंडल की बैठक

परतापुर. भाजपा विधानसभा गढ़ी के ग्रामीण मंडल की बैठक रविवार को जन संवाद केंद्र चंदनपुरा में बहादुर सिंह शक्तावत सह संयोजक के मुख्य आतिथ्य, पुष्पेंद्र सिंह झाला मंडल अध्यक्ष की अध्यक्षता, मणिलाल सुथार, लक्ष्मण डिंडोर पूर्व प्रधान गढ़ी, रमेश पाटीदार, निशांत उपाध्याय महासचिव के विशिष्ट अतिथि में हुई। इस मौके पर सह संयोजक शक्तावत ने राज्य सरकार पर निशाना साधा.

जिले के हर विधानसभा, मंडल, शक्ति केंद्र, बूथ से लेकर पन्ना प्रमुख तक इस बार प्रदेश सरकार को हटाने के लिए संकल्पित हैं। इस अवसर पर हिम्मत कलाल ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष, तुलसीराम पटेल जन जाति मोर्चा अध्यक्ष, दिलीप पाटीदार युवा मोर्चा अध्यक्ष, वासुदेव मेहता उपाध्यक्ष, दीपक मईड़ा, दलजी पाटीदार, बदामीलाल पंचायत समिति सदस्य, विजय सिंह, मंत्री रामलाल राणा, महेंद्र वैष्णव, निकुंज भट्ट लैम्पस अध्यक्ष बोरी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे। संचालन वासुदेव मेहता और आभार एडवोकेट निशांत उपाध्याय महासचिव ने माना।