Aapka Rajasthan

Banswara रामगढ़ के ग्राम पंचायत सवगढ़ उपचुनाव में नानी देवी बनीं निर्विरोध सरपंच

 
Banswara रामगढ़ के ग्राम पंचायत सवगढ़ उपचुनाव में नानी देवी बनीं निर्विरोध सरपंच 

बांसवाड़ा न्यूज़ डेस्क, ग्राम पंचायत सवगढ़ सरपंच के रिक्त पद पर बुधवार को उपचुनाव हुआ इसमें ग्राम पंचायत के सभी ग्रामीणों ने एकजुटता दिखाते हुए पंचायत की नानीदेवी अहारी पत्नी पूर्व उपसरपंच वीरेंद्र कुमार अहारी को निर्विरोध घोषित किया। रिटेनिंग अधिकारी ने शपथ दिलवाई।

इस दैारान वार्ड पंच शांतिलाल अहारी, दिनेश अहारी, डाई देवी, काजल देवी, बंसीलाल अहारी, कृष्णलाल बुनकर, पूर्व सरपंच आशा अहारी, शांतिलाल, भाणजी भाई, पूर्व पंचायत समिति सदस्य मनोहरलाल, गौतम लंबरदार आदि मौजूद थे। शपथ के बाद ग्रामीण जुलूस के रूप में सरपंच के घर पहुंचे। संचालन भवानी शंकर पाटीदार व आभार अर्जुनदास वैष्णव ने व्यक्त किया।