Aapka Rajasthan

Banswara में लूटपाट के इरादे से बदमाशों ने किया पथराव, जेसीबी का शीशा फोड़ा

 
Banswara में लूटपाट के इरादे से बदमाशों ने किया पथराव, जेसीबी का शीशा फोड़ा 
बांसवाड़ा न्यूज़ डेस्क, बांसवाड़ा  बागीदौरा मार्ग पर मलवासा के पास बुधवार रात करीब दस बजे अज्ञात बदमाशों ने लूटपाट के इरादे से रह चलती गाड़ियों पर पथराव कर दिया। वारदात में हालांकि आरोपी सफल नहीं हुए, लेकिन इससे एक जेसीबी मशीन का शीशा चटक गया, वहीं दो अन्य गाड़ियों पर पत्थर लगे। इसे लेकर देररात को बांसवाड़ा निवासी चिराग पटेल की रिपोर्ट पर पुलिस ने केस दर्ज किया। थानाधिकारी दिलीपसिंह के अनुसार सूचना पर थाने का जाब्ता मौके पर पहुंचा, तब तक आरोपी भाग गए। बाद में तलाश भी की, पर कोई हाथ नहीं आया। इस बीच पटेल ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि नाहरपुरा में इनके सार्वजनिक निर्माण विभाग के काम चल रहे हैं।

बुधवार देर शाम को कम खत्म होने पर वह अपनी टीम के लोगों के साथ गाड़ियों से बांसवाड़ा लौटा। छींच निकलने के बाद मालवासा में मंत्री अर्जुन बामनिया के घर से करीब 200 मीटर पहले अज्ञात बदमाशों ने पत्थर फेेंके। एक पत्थर उसकी गाड़ी पर लगा, जिससे चालक रकमा बच गया। उन्होंने गाड़ी रुकवाई, तभी पीछे आ रही जेसीबी मशीन पर पत्थर लगने से शीशा टूट गया। उसके चालक के पैर पर पत्थर लगा। उसके अलावा उससे पीछे आ रहे ट्रैक्टर पर भी पथराव हुआ, जिसमे चालक ईश्वर बाल बाल बचा। उतरकर उन्होंने साथियों के साथ तलाश की पर आरोपी भाग गए। इस बीच, सूचना पर पुलिस भी पहुंची। इस रूट पर ऐसी वारदात को लेकर पटेल ने पुलिस से कानूनी कार्रवाई का आग्रह किया। इस पर केस दर्ज किया गया। मामले में अब पुलिस जांच करेगी।

स्कूल गेट पर लगाया ताला, रिक्त पदों पर टीचर की मांग

आनंदपुरी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय फलवा में शिक्षकों के रिक्त पदों की मांग को लेकर विद्यार्थियों ने स्कूल गेट पर ताला लगाकर प्रदर्शन किया गया। यह स्कूल अंग्रेज और हिंदी माध्यम में संचालित है। नवयुवक मंडल अध्यक्ष रविन्द्र राज मेवलिया बताया कि दोनों माध्यमिक स्कूल संचालित कराने के लिए मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीया से मांग की थी मुख्यमंत्री बजट घोषणा के दौरान विद्यालय को अंग्रेजी माध्यम भी कर दिया था, लेकिन शिक्षकों के रिक्त पद होने से पढ़ाई नहीं हो रही है। विद्यालय में हिंदी माध्यम में 1550 व अंग्रेजी माध्यम में 350 विद्यार्थी अध्यनरत हैं, जिसमें हिंदी माध्यम में अधिकतर पद रिक्त हैं। इसमें प्रधानाचार्य, व्याख्याता के कृषि विज्ञान, जीव विज्ञान, रासायनिक विज्ञान, अंग्रेजी अनिवार्य, भूगोल, हिंदी, इतिहास व राजनीतिक विज्ञान, वरिष्ठ अध्यापक में एक पद सामाजिक विज्ञान के शिक्षकों के रिक्त पद हैं। दूसरी पारी में दो पद अंग्रेजी के, 2 पद गणित, विज्ञान के रिक्त हैं। साथ ही लेवल एक में कुल 7 पद रिक्त हैं और कुछ पद अंग्रेजी माध्यम में भी रिक्त हैं। 10 दिन के अंदर पद नहीं भरे गए तो फलवा बस स्टैंड पर चौराहे पर चक्का जाम किया जाएगा।