Aapka Rajasthan

Banswara में तेज़ रफ्तार दो बाइकों की टक्कर में युवक की दर्दनाक मौत

 
Banswara में तेज़ रफ्तार दो बाइकों की टक्कर में युवक की दर्दनाक मौत

बांसवाड़ा न्यूज़ डेस्क, बांसवाड़ा-उदयपुर मुख्य मार्ग पर मोरडी मिल के पास बुधवार रात सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। मौके से गुजर रहे हेड कांस्टेबल केसर सिंह ने एंबुलेंस बुलाई और तीनों को अस्पताल पहुंचाया। एक युवक को गंभीर हालत में उदयपुर रैफर किया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लोहारिया निवासी विवेक (22) पुत्र ईश्वर दर्जी अपने चाचा के 12 वर्षीय बेटे विराट के साथ बाइक पर बागीदौरा में एक शादी समारोह से घर लौट रहा था। मोर्डी मिल के पास उनकी बाइक सामने से आ रही बाइक से टकरा गई। हादसे में विवेक की मौत हो गई। विराट व दूसरी बाइक का चालक हीरा पुत्र वागा रेबारी गंभीर रूप से घायल हो गए।

एक घायल को उदयपुर रैफर किया

मौके से गुजर रहे हेड कांस्टेबल केसर सिंह ने एंबुलेंस बुलाई और उसे अस्पताल ले गए। सेनावासा चौकी से शंभू सिंह घटना स्थल पर पहुंचे और वाहनों को सड़क से हटवाया। हीरा रेबारी को उदयपुर रैफर किया गया। मृतक युवक विवेक परिवार में सबसे छोटा था। उनका एक बड़ा भाई और एक बहन है। वह शिक्षक बनने के लिए एसटीसी की पढ़ाई कर रहे थे। पिता ईश्वर टेलर कुवैत में काम करते हैं लेकिन परिवार में शादी के कारण कुछ महीने पहले ही घर आए थे।

बेकाबू स्कॉर्पियो सड़क से उतरी, गाड़ियों को मारी टक्कर

शहर के ठीकरिया क्षेत्र में मंगलवार को एक स्कॉर्पियो अनियंत्रण होकर वाहनों के शोरूम का शेड तोड़ते हुए तीन कारों को टक्कर मार क्षतिग्रस्त कर दिया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। शोरूम संचालक शाहिद एहमद ने बताया कि शाम 4:45 बजे शहर की ओर से एक काले रंग की स्कार्पियो तेज गति से आई। गाड़ी डिवाइडर क्रॉस करते हुए आई और शोरूम का शेड तोड़कर एक के बाद तीन कार को टक्कर मार दी। स्कार्पियो सवार युवक का नाम लालसिंह बताया जा रहा है। बाद में लोग चालक को पकड़ राजतालाब थाने ले गए। पुलिस को दी रिपोर्ट में वाहन चालक के शराब के नशे में होने का आरोप लगाया है। थानाधिकारी कैलाशचंद्र ने बताया कि युवक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने को प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।